NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में पावरप्ले के दौरान सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर
    अगली खबर
    IPL इतिहास में पावरप्ले के दौरान सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर
    नितीश राणा ने IPL पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स के लिए बनाया दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास में पावरप्ले के दौरान सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 31, 2025
    03:34 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज नितीश राणा ने चेन्नई सुपकिंग्स (CSK) के खिलाफ 36 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली।

    उनके 58 रन तो पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में ही आए थे। वह IPL इतिहास में RR के लिए पावरप्ले में दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    ऐसे में आइए IPL इतिहास में पावरप्ले में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

    #1

    सुरेश रैना (87 बनाम पंजाब, IPL 2014)

    IPL इतिहास में पावरप्ले में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड CSK के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के नाम दर्ज हैं।

    उन्होंने IPL 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 25 गेंद में 87 रन की पारी खेली थी।

    हालांकि, 227 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए CSK वह मुकाबला 24 रन से हार गई थी। रैना के सभी 87 रन पावरप्ले में ही आए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 348 की रही थी।

    #2

    ट्रेविस हेड (84 बनाम DC, IPL 2024)

    इस सूची में दूसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड हैं।

    उन्होंने IPL 2024 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 32 गेंद में 89 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के निकले थे।

    इस दौरान उन्होंने 84 रन तो पावरप्ले में 26 गेंदों का सामना करते हुए ही बना लिए थे। उस मैच में उन्होंने अपने सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा के साथ पावरप्ले 125 रन की साझेदारी निभाई थी।

    #3

    जेक फ्रेजर-मैक्गर्क (78 बनाम MI, IPL 2024)

    इस सूची में DC के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने IPL 2024 के 43वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ यह कारनामा किया था।

    उन्होंने मैच में 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रन की तूफानी पारी खेली थी।

    इस दौरान उन्होंने 78 रन तो पावरप्ले में 24 गेंदों का सामना करते हुए ही बना लिए थे। उस मैच में DC को 10 रन से करीबी जीत मिली थी।

    #4

    एडम गिलक्रिस्ट (74 बनाम DC, IPL 2009)

    इस सूची में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट चौथे पायदान पर काबिज हैं।

    उन्होंने IPL 2009 में यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की थी। उस दौरान उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 ओवर में 25 गेंद का सामना किया था और 74 रन जड़ दिए थे।

    मैच में उन्होंने 35 गेंद में 85 रन की पारी खेली थी। टीम ने 154 रन का लक्ष्य 17.4 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    सुरेश रैना
    नितीश राणा

    ताज़ा खबरें

    ओला इंजीनियर ने मरने से पहले दोस्त को भेजा संदेश, लिखा- बताना मैं दुर्घटना में मरा ओला
    पर्सनल फाइनेंस में वित्तीय स्थिरता के लिए अपनाएं ये तरीके, कर पाएंगे बचत  पर्सनल फाइनेंस
    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL पारी में सर्वाधिक बार 6 या उससे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: GT और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2025
    IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर  IPL 2025

    राजस्थान रॉयल्स

    युजवेंद्र चहल ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए  युजवेंद्र चहल
    राहुल द्रविड की बतौर मुख्य कोच राजस्थान रॉयल्स में हो सकती है वापसी राहुल द्रविड़
    IPL 2025: राहुल द्रविड़ होंगे राजस्थान रॉयल्स की टीम के प्रमुख कोच  राहुल द्रविड़
    राजस्थान रॉयल्स ने विक्रम राठौर को बल्लेबाज कोच नियुक्त किया, फिर मिला राहुल द्रविड का साथ इंडियन प्रीमियर लीग

    सुरेश रैना

    विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी, ऐसी रही दिग्गजों को प्रतिक्रिया विराट कोहली
    IPL 2022: इन दिग्गज खिलाड़ियों को नीलामी में नहीं मिला कोई भी खरीदार आरोन फिंच
    IPL 2022: जानिए कैसे सुरेश रैना से प्रभावित हुए थे मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा क्रिकेट समाचार
    एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, बनाए ये बेहतरीन रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    नितीश राणा

    IPL 2023, PBKS बनाम KKR: जानिए मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: KKR के कप्तान नितीश राणा का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2023: नितीश और ऋतिक को महंगी पड़ी लड़ाई, दोनों खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना IPL 2023
    KKR बनाम PBKS: नितीश राणा ने जमाया IPL करियर का 17वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025