पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की जीत के बाद ऐसी है WTC की अंक तालिका
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में 90 रन से शिकस्त मिली। जीत के लिए मिले 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 120 रन पर ही सिमट गई। ब्रायन लारा स्टेडियम में हुए मैच का परिणाम चौथे दिन पर निकल गया। वेस्टइंडीज को जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में फायदा पहुंचा है। आइए तालिका पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से जीती वेस्टइंडीज की टीम
वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 311 रन बनाए थे, जिसमें कावेम हॉज (84) और शाई होप (92) ने अर्धशतक लगाए।
जवाब में पाकिस्तानी टीम ने शान मसूद के शतक (109) के बावजूद 282 रन बनाए।
पहली पारी के आधार पर बढ़त बनाने वाली मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में मोहम्मद अब्बास की घातक गेंदबाजी (5/22) के सामने 181 रन पर सिमटी।
आखिर में पाकिस्तानी बल्लेबाज जेडन सील्स (5/20) के सामने देर तक नहीं टिक सके।
पाकिस्तान
पाकिस्तान तालिका में आखिरी स्थान पर पहुंची
वेस्टइंडीज ने WTC 2025-27 में अपनी सिर्फ दूसरी जीत दर्ज की है।
कैरेबियाई टीम ने इस चक्र में अब तक 7 मैचों में हार (ड्रॉ-2) झेली है। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम 22.73 प्रतिशत अंको के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई है।
दूसरी तरफ पाकिस्तान की यह चौथी हार है। मौजूदा चक्र में सिर्फ एक जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तानी टीम आखिरी 9वें स्थान पर पहुंच गई है।
भारत
कैसी है भारत की स्थिति?
भारतीय टीम 48.15 प्रतिशत अंक के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है।
इस चक्र में भारत ने 4 मैच जीते हैं और इतने ही मैचों में हार झेली है। इसके अलावा एक टेस्ट ड्रॉ रहा है।
भारत से ऊपर बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान पर है।
वहीं, भारत से नीचे श्रीलंका छठे और इंग्लैंड सातवें स्थान पर है।
श्रीलंकाई टीम ने एक मैच जीता है और एक ड्रॉ खेला है, जबकि इंग्लैंड ने 4 मैच जीते (हार- 8) हुए हैं।
अन्य टीमें
ऐसी है अन्य टीमों की स्थिति
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 87.50 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर मौजूद है। कंगारू टीम ने इस चक्र में 7 टेस्ट जीते हैं और एक में हार झेली है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम 75.00 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
प्रोटियाज टीम ने 3 मैच जीते हैं और एक में हार का सामना किया है।
न्यूजीलैंड की टीम 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं और 1 में हार झेली है।