NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: हेनरिक क्लासेन ने खेली 174 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स  
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: हेनरिक क्लासेन ने खेली 174 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स  
    हेनरिक क्लासेन ने लगाया अपना तीसरा शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: हेनरिक क्लासेन ने खेली 174 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स  

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 15, 2023
    08:51 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विरुद्ध चौथे वनडे मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 174 रन की पारी खेली।

    उनकी पारी की मदद से प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के बाद 416/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

    आइए क्लासेन की पारी और उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    क्लासेन ने खेली आक्रामक पारी 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए जब दक्षिण अफ्रीका ने 120 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया था, तब क्लासेन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने क्रीज पर आते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 57 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील कर दिया।

    इसके बाद उन्होंने 77 गेंदों में अपना 150 रन का आंकड़ा भी पार किया।

    वह 83 गेंदों पर 13 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 174 रन बनाकर आउट हुए।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    क्लासेन अब वनडे अंतरराष्ट्रीय में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने USA के जसकरन मल्होत्रा (173*), पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स (162*) और ऑस्ट्रेलिया के एंड्र्यू साइमंड्स (156) को पीछे छोड़ा है।

    प्रदर्शन 

    मौजूदा सीरीज में क्लासेन के बल्ले से निकली पहली शतकीय पारी 

    मौजूदा सीरीज में क्लासेन के बल्ले से यह पहली कोई बड़ी पारी निकली है। इससे पहले सीरीज के पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए थे।

    इसके बाद सीरीज के दूसरे मुकाबले में वह अर्धशतक बनाने से चूक गए थे। उन्होंने ब्लोमफोन्टेन में खेले गए मैच में 36 गेंदों में 49 रन की पारी खेली थी।

    सीरीज के तीसरे वनडे में वह अपना खाता भी नहीं खोल सके थे।

    रिकॉर्ड्स 

    क्लासेन ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

    क्लासेन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दूसरे सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। उनसे आगे इस सूची में सिर्फ विराट कोहली (52 गेंद) हैं।

    क्लासेन ने अपनी पारी में आज 13 छक्के लगाए। यह दक्षिण अफ्रीका की ओर से एक वनडे पारी में दूसरे सर्वाधिक छक्के हैं। इस मामले में क्लासेन से आगे सिर्फ डीविलियर्स (16 छक्के) ही हैं।

    यह क्लासेन के वनडे करियर का दूसरा सबसे तेज शतक है।

    साझेदारी 

    क्लासेन ने मिलर के साथ की बड़ी साझेदारी 

    क्लासेन ने डेविड मिलर (82*) के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 94 गेंदों में 222 रन की साझेदारी की। यह 5वें या उससे निचले क्रम पर दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

    बता दें कि प्रोटियाज टीम की ओर से 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड जेपी डुमिनी और मिलर के नाम है। इस जोड़ी ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 256 रन की साझेदारी की थी।

    वनडे करियर 

    क्लासेन के वनडे करियर पर एक नजर 

    विकेटकीपर बल्लेबाज क्लासेन ने 2018 में अपने वनडे करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 40 वनडे खेले हैं, जिसमें लगभग 42.48 की औसत और 112.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,300 से अधिक रन बना लिए हैं।

    वह 3 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने रनों के मामले में राइली रुसो (1,239) और पीटर कर्स्टन (1,293) को भी पीछे छोड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    तनवीर संघा का ऑस्ट्रेलिया के लिए यादगार डेब्यू, दक्षिण अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों को बनाया शिकार  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टिम डेविड को ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में पहली बार मिला मौका  टिम डेविड
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के लिए दमदार टी-20 डेब्यू करने वाले तनवीर संघा की भारत से जुड़ी हैं जड़ें  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    एशिया कप 2023: कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  कुलदीप यादव
    श्रीलंका बनाम भारत: आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट समेत जानिए मौसम का हाल  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: श्रेयस अय्यर की चोट बनी परेशानी, नहीं होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    तीसरा वनडे: बेन स्टोक्स की रिकॉर्डतोड़ पारी की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जन्मदिन विशेष: 33 साल के हुए सूर्यकुमार यादव, जानिए उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स और आंकड़े सूर्यकुमार यादव
    एशिया कप 2023: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम भारत: क्या श्रेयस अय्यर की होगी प्लेइंग इलेवन में वापसी? जमकर कर रहे अभ्यास  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025