NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अमेरिका में एक पाकिस्तानी परफ्यूम स्टोर में काम करते थे हर्षल, ऐसा रहा संघर्ष भरा सफर
    खेलकूद

    अमेरिका में एक पाकिस्तानी परफ्यूम स्टोर में काम करते थे हर्षल, ऐसा रहा संघर्ष भरा सफर

    अमेरिका में एक पाकिस्तानी परफ्यूम स्टोर में काम करते थे हर्षल, ऐसा रहा संघर्ष भरा सफर
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 30, 2022, 08:28 am 1 मिनट में पढ़ें
    अमेरिका में एक पाकिस्तानी परफ्यूम स्टोर में काम करते थे हर्षल, ऐसा रहा संघर्ष भरा सफर
    हर्षल पटेल

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने कई खिलाड़ियों का करियर बनाया है। हर्षल पटेल भी उनमें से एक नाम है, जिन्होंने लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से उम्दा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। हर्षल को IPL 2022 से पहले हुई नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया। भले ही हर्षल अब मालामाल खिलाड़ी हों लेकिन उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया है। जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

    अमेरिका में पाकिस्तानी व्यक्ति की परफ्यूम की दुकान पर काम करते थे हर्षल

    हर्षल ने 'ब्रेक फास्ट विद चैम्पियंस शो' में अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि वह अमेरिका में एक पाकिस्तानी व्यक्ति की परफ्यूम की दुकान पर काम करते थे। उन्होंने कहा, "मैं एलिजाबेथ, न्यू जर्सी में परफ्यूम स्टोर में काम करता था। यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव था क्योंकि मैंने सीखा कि ब्लू कॉलर जॉब वास्तव में क्या है।" बता दें हर्षल 17 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ अमेरिका चले गए थे।

    दिन के लगभग 12 घंटे काम किया करते थे हर्षल

    हर्षल ने आगे बताया कि वह लगभग 12 घंटे काम किया करते थे। उन्होंने कहा, "मेरी चाची और चाचा अपने ऑफिस में जाते थे और वे मुझे रास्ते में छोड़ देते थे। इसलिए सुबह 7 बजे मुझे छोड़ दिया जाता और दुकान सुबह 9 बजे खुल जाती। दो घंटे मैं एलिजाबेथ रेलवे स्टेशन पर बैठा करता था। मेरा काम रात आठ बजे तक रहता। इसलिए एक दिन में 12-13 घंटे काम करने के बदले मुझे 35 डॉलर मिलते थे।"

    क्रिकेट के लिए दोबारा भारत लौटे हर्षल

    हर्षल अमेरिका जाने से पहले जूनियर लेवेल पर क्रिकेट खेल चुके थे। उन्होंने अमेरिका में चल रहे संघर्ष को छोड़कर भारत में वापस जाकर क्रिकेट में जोर लगाने का फैसला किया, जिसका उनके परिवार वालों ने समर्थन किया। हर्षल ने आगे बताया, "मेरे माता-पिता ने मुझ पर पूरा विश्वास किया। जब मेरे माता-पिता अमेरिका चले गए तो उन्होंने मुझसे एक बात कही थी कि ऐसा कुछ मत करना, जिससे हमारी मुसीबतें बढ़ जाए।"

    लम्बे संघर्ष के बाद IPL 2021 में छाए हर्षल

    हर्षल ने अपना IPL डेब्यू 2012 में कर लिया था लेकिन उन्हें सफलता IPL 2021 में मिली। इस बीच अपने करियर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया। हर्षल ने IPL 2021 में पर्पल कैप हासिल की थी। उस सीजन उन्होंने 15 मैचों में 14.34 की शानदार औसत और 8.14 के इकॉनमी रेट के साथ 32 विकेट लिए और वह एक सीजन में ड्वेन ब्रावो के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

    हर्षल का अंतरराष्ट्रीय और IPL करियर

    IPL में दमदार प्रदर्शन के बाद नवंबर 2021 में उन्होने अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। उन्होंने अब तक आठ टी-20 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 22.45 की औसत से 11 विकेट लिए हैं। 2012 में अपना पहला IPL सीजन खेलने वाले हर्षल ने अब तक 71 मैचों में 23.11 की औसत से 88 विकेट ले लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर पांच विकेट लेना रहा है।

    IPL 2022 में हर्षल का प्रदर्शन

    IPL 2022 में हर्षल ने अब तक 22.60 की औसत और 7.53 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट ले लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर दो विकेट लेना रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    हर्षल पटेल

    ताज़ा खबरें

    असम: बाल विवाह के खिलाफ विशेष अभियान; 9 दिनों में 4,000 से ज्यादा मामले, 1,800 गिरफ्तारी असम
    संन्यास के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डैन क्रिस्चियन ने बताया टी-20 क्रिकेट का महत्व टी-20 क्रिकेट
    रूखी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए रात के समय इस स्किनकेयर रुटीन को करें फॉलो त्वचा की देखभाल
    '3 इडियट्स' के बाद आमिर, शरमन और माधवन एक बार फिर साथ दिखे, वीडियो वायरल आमिर खान

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    जोगिंदर शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  जोगिंदर शर्मा
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: कर्नाटक ने उत्तराखंड को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    धीमी ओवर गति के लिए कटा दक्षिण अफ्रीका का अंक, विश्व कप क्वालीफिकेशन में होगा नुकसान दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: विनय चौधरी ने लिए 5 विकेट, सौराष्ट्र के खिलाफ मजबूत स्थिति में पंजाब रणजी ट्रॉफी

    हर्षल पटेल

    चोट के कारण एशिया कप और टी-20 विश्व कप मिस कर सकते हैं हर्षल पटेल इंडियन प्रीमियर लीग
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: चोट के कारण तीसरे टी-20 से भी बाहर हुए हर्षल पटेल क्रिकेट समाचार
    खत्म हुआ भारतीय क्रिकेट टीम का होम सीजन, जानें कैसे रहे आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट में कैसे हुआ हर्षल पटेल का उदय? जानें अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023