Loading...
हार्दिक के IPL करियर की सबसे बड़ी गलती पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताई, जानिए क्या कहा
हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे (फाइल तस्वीर)

हार्दिक के IPL करियर की सबसे बड़ी गलती पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताई, जानिए क्या कहा

Nov 12, 2026
02:53 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस (GT) का साथ छोड़कर सबसे बड़ी गलती की थी। उन्होंने इस ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ अपने पुराने फॉर्म में लौटने पर ध्यान देने की सलाह दी है। मुंबई इंडियंस (MI) के साथ दूसरे कार्यकाल में हार्दिक का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। MI और PBKS के बीच ट्रेड पूरा हुआ। हार्दिक पंजाब पहुंचे, जबकि अर्शदीप सिंह MI आए।

बयान

कैफ ने क्या कहा?

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "GT छोड़ने का हार्दिक का फैसला उनकी सबसे बड़ी गलती थी। मुझे लगता है कि उन्होंने यह निर्णय भावनाओं में बहकर लिया। MI से उनका जुड़ाव था और शायद इसी वजह से वहां लौटे। GT को चैंपियन बनाने के बाद वह वहां के सबसे अहम खिलाड़ी थे। इस फैसले से उन्हें नुकसान हुआ। उनके प्रदर्शन और कप्तानी में गिरावट आई। बेहतर होगा कि वह MI के साथ अपने कार्यकाल को भूलकर आगे बढ़ें।"

कप्तानी

हार्दिक की कप्तानी को लेकर कैफ ने कही ये बात 

कैफ ने आगे कहा, "कई खिलाड़ी कप्तानी करना चाहते हैं, लेकिन हर कोई इसके दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता। यह हर किसी के बस की बात नहीं और IPL में चुनौती और भी बड़ी है। हार्दिक के लिए अच्छा है कि वह अब कप्तान नहीं हैं। PBKS में उन्हें बल्लेबाज, गेंदबाज और फिनिशर के रूप में फॉर्म दोबारा हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए। वह शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन ऑलराउंडर होने के साथ कप्तानी करना चुनौतीपूर्ण है।"

ADVERTISEMENT

MI

2015 में MI से जुड़े थे हार्दिक 

हार्दिक पहली बार 2015 में MI से जुड़े थे। उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

2024 में उनकी MI में वापसी हुई और उन्हें रोहित की जगह टीम का कप्तान बनाया गया। हालांकि, उनके नेतृत्व में MI का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

हार्दिक ने अब तक 162 IPL मैचों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट भी लिए हैं।

ADVERTISEMENT

सफलता

GT के लिए ऐसा था हार्दिक का प्रदर्शन 

GT के कप्तान के रूप में हार्दिक को काफी सफलता मिली थी। उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए 31 मैचों में 37.86 की औसत और 133.49 के स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले थे।

इसके अलावा हार्दिक ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया और 11 विकेट अपने नाम किए थे।

हार्दिक की कप्तानी में साल 2022 में GT चैंपियन बनी थी। वहीं, 2023 में टीम फाइनल तक पहुंची थी।

ADVERTISEMENT