IPL में मुंबई इंडियंस के लिए कैसा रहा हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने एक बार फिर मुंबई इंडियंस (MI) का साथ छोड़ दिया है। वह अब पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलेंगे। 2015 में टीम से जुड़ने के बाद वह एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में उभरे। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी से टीम की 4 खिताबी जीत में अहम योगदान दिया। 2024 में मुंबई में वापसी के बाद उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी मिली।
रन
MI के लिए 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
हार्दिक MI के लिए 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 131 मुकाबलों की 120 पारियों में 25.26 की औसत से 2,122 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 152 की रही।
उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा।
MI के लिए उनसे ज्यादा रन ईशान किशन (2,325), सचिन तेंदुलकर (2,599), अंबाती रायडू (2,635), किरोन पोलार्ड (3,915), सूर्यकुमार यादव (4,020) और रोहित शर्मा (6,432) ने बनाए हैं।
विकेट
हार्दिक MI के लिए 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
हार्दिक MI के लिए संयुक्त रूप से 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
उन्होंने 131 मैचों की 95 पारियों में 32.40 की औसत से 71 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी 9.64 की रही। इस खिलाड़ी ने एक बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/36 का रहा।
मिचेल मैकलेनाघन ने भी 71 विकेट चटकाए हैं। पोलार्ड (79), हरभजन सिंह (147), जसप्रीत बुमराह (190) और लसिथ मलिंगा (195) हार्दिक से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
पूरा
हार्दिक के IPL के पूरे करियर पर एक नजर
हार्दिक ने अब तक कुल 162 IPL मुकाबले खेले हैं। इसकी 150 पारियों में 27.87 की औसत और 146.28 की स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है।
बतौर गेंदबाज इस खिलाड़ी ने 116 पारियों में 33.54 की औसत और 9.35 की इकॉनमी रेट 82 विकेट लिए हैं। इस खिलाड़ी ने एक बार 5 विकेट हॉल लिया है।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/36 का रहा है।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Through the highs, the lows, and everything in between, thank you for being a part of the Mumbai Indians story, Hardik.💙 pic.twitter.com/pUqwrIwebi
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 11, 2026