NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / आज भारत के पांच क्रिकेट खिलाड़ियों का है जन्मदिन, जानिए इनके दिलचस्प आंकड़े
    खेलकूद

    आज भारत के पांच क्रिकेट खिलाड़ियों का है जन्मदिन, जानिए इनके दिलचस्प आंकड़े

    आज भारत के पांच क्रिकेट खिलाड़ियों का है जन्मदिन, जानिए इनके दिलचस्प आंकड़े
    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 06, 2021, 01:37 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आज भारत के पांच क्रिकेट खिलाड़ियों का है जन्मदिन, जानिए इनके दिलचस्प आंकड़े
    जडेजा, अय्यर और बुमराह

    आज 06 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम में स्थापित खिलाड़ी रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर का जन्मदिन है। इनके अलावा भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेल चुके कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर और पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह का भी आज जन्मदिन है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट के लिहाज से आज का दिन खास है। इस मौके पर आज जन्मदिन मना रहे खिलाड़ियों के करियर पर एक नजर डालते हैं।

    रविंद्र जडेजा

    भारतीय स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आज 33 साल को हो गए हैं। जडेजा ने 57 टेस्ट में 33.77 की औसत से 2,195 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 232 विकेट लिए हैं। वहीं 168 वनडे में जडेजा ने अब तक 2,411 रन और गेंदबाजी में 188 विकेट लिए हैं। इसके अलावा जडेजा ने 55 टी-20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें बल्ले से 256 रन और गेंद से 46 विकेट लिए हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    सौराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में तीन तिहरे शतक लगाए हैं और ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। वह ओडिशा, गुजरात और रेलवे के खिलाफ तिहरा शतक लगा चुके हैं।

    जसप्रीत बुमराह

    सटीक यॉर्कर के लिए विश्व भर में पहचाने जाने वाले जसप्रीत बुमराह आज 28 साल के हो गए हैं। उन्होंने अब तक 24 टेस्ट में 22.79 की औसत से 101 विकेट ले लिए हैं। इस बीच उन्होंने छह फाइव विकेट हॉल लिए हैं। वहीं बुमराह ने 67 वनडे में अब तक 108 विकेट अपने नाम किए हैं। इनके अलावा बुमराह ने 55 टी-20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 66 विकेट हासिल कर लिए हैं।

    श्रेयस अय्यर

    दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आज 27 साल के हो गए हैं। उन्होंने अब तक 22 वनडे मैचों में एक शतक और आठ अर्धशतक से 813 रन बना लिए हैं। वहीं अय्यर ने अब तक 32 टी-20 मैचों में 580 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अय्यर ने हाल ही में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने दो टेस्ट में 202 रन बनाए हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक (105) लगाने वाले श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में अर्धशतक (65) लगाया। अय्यर डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

    करुण नायर

    भारत की ओर से छह टेस्ट और दो वनडे खेल चुके करुण नायर आज 30 साल के हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 62.33 की औसत से 374 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट में तिहरा शतक (303*) लगाया था और वीरेंदर सहवाग के बाद टेस्ट में ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने थे। नायर ने वनडे में 46 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत की ओर से आखिरी टेस्ट 2017 में खेला था।

    आरपी सिंह

    बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह आज 36 साल के हो गए हैं। उन्होंने भारत के लिए 14 टेस्ट में 40 विकेट लिए हैं। आरपी ने 58 वनडे में 4/35 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 69 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा आरपी ने 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 15 की औसत और 6.82 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट अपने नाम किए हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    भारत ने 2007 में आयोजित हुआ पहला टी-20 विश्व कप जीता था। उस विजेता टीम में आरपी सिंह भी शामिल थे। आरपी ने उस टूर्नामेंट में सात मैचों में 12.66 की औसत से 12 विकेट लिए (भारत की ओर से सर्वाधिक) थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    रविंद्र जडेजा
    जसप्रीत बुमराह
    जन्मदिन विशेष

    क्रिकेट समाचार

    IPL में हार्दिक पांड्या को 2 बार आउट कर चुके हैं पीयूष चावला, जानिए परस्पर प्रदर्शन  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: प्लेऑफ के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां  IPL 2023
    IPL 2023 में दीपक हूडा ने 7.64 की औसत से बनाए सिर्फ 84 रन, जानिए आंकड़े  दीपक हूडा
    IPL 2023: 5 बार की चैंपियन MI का प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग

    रविंद्र जडेजा

    CSK बनाम GT: जडेजा के IPL में 150 विकेट पूरे, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रविंद्र जडेजा, साझा की तस्वीर नरेंद्र मोदी
    IPL 2023: RR ने CSK को दिया 203 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम SRH: रविंद्र जडेजा ने हैदराबाद के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकडे़ इंडियन प्रीमियर लीग

    जसप्रीत बुमराह

    IPL 2023: MI के लिए बड़ी खुशखबरी, क्रिस जॉर्डन बने टीम का हिस्सा  मुंबई इंडियंस
    जोफ्रा आर्चर की चोट ने बढ़ाई MI की चिंता, शेष मैचों से बाहर होने का खतरा  जोफ्रा आर्चर
    IPL 2023 में बड़े बदलाव, बुमराह की जगह संदीप और पंत की जगह अभिषेक को मौका इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, कुल 26 खिलाड़ियों को किया गया शामिल भारतीय क्रिकेट टीम

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति  करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: बातें जो करण जौहर की फिल्मों को बनाती हैं सबसे अलग करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: शेफाली शाह को OTT से मिली अलग पहचान, इन फिल्मों-सीरीज में दिखा उम्दा प्रदर्शन शेफाली शाह
    जन्मदिन विशेष: आदित्य चोपड़ा ने 'DDLJ' से की थी शुरुआत, इन फिल्मों का भी किया निर्माण  आदित्य चोपड़ा

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023