Loading...
गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली शर्त ठुकराई- रिपोर्ट 
GT ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली शर्त ठुकराई (तस्वीर: एक्स/@IPL)

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली शर्त ठुकराई- रिपोर्ट 

Aug 12, 2026
10:28 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हार्दिक पांड्या की नई टीम में जाने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में खबर है कि पांड्या ने अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस (GT) में फिर से वापसी के लिए बातचीत की थी। लेकिन उन्होंने कप्तानी वापस मिलने की शर्त रखी थी। GT ने इस शर्त को मानने से मना कर दिया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

हार्दिक पांड्या की GT के साथ वापसी की बातचीत हुई विफल 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, GT उन्हें वापस लाने के लिए तैयारी कर रही थी।

इसी टीम के साथ पांड्या ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में कप्तान के तौर पर IPL का खिताब जीता था और फिर 2024 में मुंबई इंडियंस में वापस चले गए थे।

GT ने मौजूदा कप्तान शुभमन गिल के साथ इस बारे में बात भी की थी, लेकिन पांड्या की कप्तानी की शर्त की वजह से बात नहीं बन पाई।

बयान 

हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर क्या बोले प्रवक्ता?

यह घटनाक्रम मुंबई इंडियंस में पांड्या की स्थिति को लेकर हफ्तों से चल रही अनिश्चितता के बाद सामने आया है।

भारतीय ऑलराउंडर के प्रवक्ता ने इस बारे में इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "हार्दिक पांड्या ने ट्रांसफर ट्रेड या किसी अन्य मामले को लेकर किसी भी फ्रेंचाइजी से सीधे कोई बातचीत नहीं की है। अगर उनसे कोई संपर्क किया भी गया है, तो उसे MI फ्रेंचाइजी के पास भेजा गया है।"

ADVERTISEMENT

2025

IPL 2025 में पांड्या की कप्तानी में MI का प्रदर्शन

पांड्या की कप्तानी में MI को पहले 5 मुकाबलों में से 4 में हार झेलनी पड़ी थी।

उसके बाद टीम ने लगातार 6 मैच जीते और लीग चरण के कुल 14 मैचों में से 8 में जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

इसके बाद MI ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस (GT) को हराया, लेकिन क्वालीफायर-2 में उसे हार झेलनी पड़ी थी।

MI ने लीग चरण में 16 अंक (+1.142) के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन 

GT के लिए कमाल का रहा है पांड्या का प्रदर्शन

पांड्या की कप्तानी में GT ने अपने पहले IPL संस्करण (2022) में ही खिताब जीत लिया था।

IPL 2023 में उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था जहां चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ उन्हें हार मिली थी।

उनकी कप्तानी में GT ने 31 में से 22 मुकाबले जीते थे और 9 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

GT की ओर से खेलते हुए उन्होंने 30 पारियों में 37.86 की औसत से 833 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT