GT बनाम SRH: ईशान किशन ने पकड़ा वाशिंगटन सुंदर का शानदार कैच, देखें वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ। इसमें SRH के विकेटकीपर ईशान किशन ने विकेट के पीछे से लंबी दौड़ लगाते हुए GT के लिए शानदार बल्लेबाजी करने वाले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (50) का बेहद शानदार कैच लपका। इस कैच को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अब इसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैच
किशन ने किस तरह पकड़ा यह कैच?
GT की पारी में SRH की ओर से 20वां ओवर साकिब हुसैन करने आए थे। ओवर की 5वीं गेंद उन्होंने स्लोअर शॉट ऑफ लेंथ पर फेंकी थी। इसे सुंदर समझ नहीं पाए। उन्होंने पहले पुल शॉट मारने का मन बनाया था, लेकिन गेंद की गति से वह चकमा खा गए और गेंद को मिड विकेट की ओर हवा में उछाल बैठे। इस पर विकेट के पीछे खड़े किशन ने पहले लंबी दौड़ लगाई और फिर डाइव लगाकर कैच लपक लिया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें ईशान किशन का शानदार कैच
What a catch by ISHAN KISHAN 🤯 pic.twitter.com/8Y8YTWUv6P
— Jeet (@JeetN25) May 12, 2026