NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: विल जैक्स ने RCB के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: विल जैक्स ने RCB के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    विल जैक्स ने सिर्फ 41 गेंदों में लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: विल जैक्स ने RCB के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 28, 2024
    07:05 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 47वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विल जैक्स ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ जोरदार शतकीय पारी (100*) खेली।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने उनके शतक की बदौलत 9 विकेट से जीत दर्ज की।

    यह जैक्स के IPL करियर का पहला शतक रहा। उन्होंने IPL इतिहास में RCB की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसी रही जैक्स की पारी 

    जब RCB ने 40 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया, तब जैक्स क्रीज पर आए।

    उन्होंने विराट कोहली (70*) का अच्छा साथ निभाया और मौका मिलने पर आकर्षक शॉट लगाए।

    उन्होंने मोहित शर्मा के एक ओवर में 3 छक्के और 2 चौके भी लगाए। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे जैक्स ने 41 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया।

    वह 41 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 चौके और 10 छक्के शामिल रहे।

    शतक 

    जैक्स ने IPL इतिहास में लगाया 5वां सबसे तेज शतक 

    यह IPL इतिहास में 5वां सबसे तेज और RCB की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक है। बता दें कि RCB की ओर से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल (30 गेंदे) के नाम पर है।

    IPL में जैक्स से तेज शतक सिर्फ गेल, युसूफ पठान (37 गेंद), डेविड मिलर (38 गेंद) और ट्रेविस हेड (39 गेंद) ने लगाया है।

    यह IPL 2024 का दूसरा सबसे तेज शतक भी है।

    साझेदारी

    जैक्स ने कोहली के साथ मिलकर की रिकॉर्ड साझेदारी 

    मैच में कोहली और जैक्स के बीच नाबाद 166 रन की साझेदारी हुई। यह GT के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बन गया है।

    इस मामले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के संजू सैमसन और रियान पराग 130 रन की साझेदारी के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

    दोनों ने इसी संस्करण में जयपुर में खेले गए मैच में यह कारनामा किया था। तीसरे नंबर पर कोहली और डु प्लेसिस (115) है।

    आंकड़े

    कैसा रहा है जैक्स का IPL करियर? 

    जैक्स ने इसी संस्करण में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक लीग में 5 मैचों में 44 की औसत और 191.30 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 176 रन बना चुके हैं। इस शतक से पहले वह एक अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

    इसी तरह उन्होंने 3 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए हैं। वह आने वाले मैचों में RCB के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    गुजरात टाइटंस
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना
    गुरु रंधावा संग शनाया कपूर का पहला म्यूजिक वीडियो आया, डांस देख लोगों ने पीटा माथा शनाया कपूर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: विराट कोहली और रजत पाटीदार ने SRH के खिलाफ लगाए अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रजत पाटीदार
    जयदेव उनादकट ने अपने 100वें IPL मैच में लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े जयदेव उनादकट
    IPL: दिनेश कार्तिक के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे दिनेश कार्तिक
    IPL 2024: RCB ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    RCB बनाम SRH: ट्रेविस हेड ने लगाया अपने IPL करियर का पहला शतक ट्रेविस हेड
    IPL: पावरप्ले में SRH की ओर से बने हैं सर्वाधिक व्यक्तिगत 50+ स्कोर, DC है फिसड्‌डी इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद ने फिर बनाया IPL इतिहास का सर्वोच्च टीम स्कोर, ट्रेविस हेड ने लगाया शतक सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    LSG बनाम GT: क्रुणाल पांड्या ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RR और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    IPL में 250 मैच खेलने वाली दूसरी टीम बनी RCB, जानिए टीम के आंकड़े और रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: RR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL में DC और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025