Page Loader
IPL में राहुल द्रविड़ के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर 
राहुल द्रविड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रहे थे (तस्वीर: एक्स/@NotDravid)

IPL में राहुल द्रविड़ के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर 

Apr 10, 2024
05:58 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों का अम्बार लगाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अभी कोच राहुल द्रविड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था। उन्होंने IPL में 89 मैच खेले, जिसमें 28.23 की औसत के साथ 2,174 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 11 अर्धशतक भी लगाए थे। भारत की इस प्रतिष्ठित लीग में उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेली थीं। आइए IPL में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर डालते हैं।

#1

75 बनाम राजस्थान रॉयल्स- IPL 2008

IPL 2008 में राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान थे। 39वें मैच में RCB का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 1 विकेट खोकर 197 रन बना दिए थे। दूसरी पारी में राहुल ने 36 गेंद का सामना किया और 75 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 208.33 की रही थी। हालांकि, RCB मैच 65 रन से हार गई थी।

#2

66 बनाम राजस्थान रॉयल्स- IPL 2009

IPL 2009 में राहुल ने RR के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। सीजन के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। राहुल ने 48 गेंद में 66 रन जड़ दिए थे। उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला था। उनकी स्ट्राइक रेट 137.50 की रही थी। RR की टीम सिर्फ 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी और RCB को 75 रन से जीत मिली थी।

#3

66 बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स- IPL 2011 

IPL 2011 में राहुल RR की टीम का हिस्सा थे। सीजन के 43वें मुकाबले में उनकी टीम का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 6 विकेट खोकर 147 रन बनाए थे। राहुल सलामी बल्लेबाज के तौर पर आए थे और उन्होंने शेन वॉटसन के साथ पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। हालांकि, RR वह मैच 8 विकेट से हार गई थी।

#4

65 बनाम दिल्ली कैपिटल्स- IPL 2013

IPL 2013 में राहुल RR की कप्तानी कर रहे थे। सीजन के चौथे मैच में टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR की टीम ने 7 विकेट खोकर 165 रन रन बनाए थे। राहुल ने 51 गेंद का सामना किया था और उनके बल्ले से 65 रन निकले थे। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे। दिल्ली की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना पाई थी।