Page Loader
IPL में किरोन पोलार्ड के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर 
किरोन पोलार्ड का बल्ला मुंबई के लिए जमकर चला है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में किरोन पोलार्ड के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर 

Apr 06, 2024
07:04 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में जब भी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की बात होगी तो वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड का नाम जरूर उस सूची में आएगा। यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जब तक इस लीग में खेला तो उनके बल्ले से कई शानदार पारियां निकली। उन कमाल की पारियों को आज भी क्रिकेट प्रशंसक याद करते हैं। ऐसे में आइए मुंबई इंडियंस (MI) के इस दिग्गज खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

64 बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2012 

IPL 2012 का 12वां मुकाबला MI और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया था। MI ने उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए थे। पोलार्ड ने 33 गेंद का सामना करते हुए 64 रन जड़ दिए थे। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 193.93 की थी। पोलार्ड ने मैच में 4 विकेट भी झटके थे। इसके चलते MI को 27 रन से जीत मिली थी।

#2

60 बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, 2013 

IPL 2013 का फाइनल मुकाबला MI और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला गया था। MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। पोलार्ड के बल्ले से 32 गेंद में 60 रन निकले थे। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 187.50 की रही थी। CSK की टीम जवाब में 125 रन ही बना पाई थी। पोलार्ड ने 1 विकेट भी लिया था। MI को 23 रन से जीत मिली थी।

#3

83 बनाम पंजाब, 2019

IPL 2019 के 24वें मुकाबले में MI का सामना किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ था। उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 4 विकेट खोकर 197 रन बना दिए थे। जवाब में पोलार्ड ने 83 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 31 गेंद का सामना करते हुए ये रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 10 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 267.74 की रही। MI को 3 विकेट से जीत मिली थी।

#4

87 बनाम CSK, 2021

IPL 2021 के 27वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 4 विकेट खोकर 218 रन बना दिए थे। जवाब में MI के लिए पोलार्ड का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 34 गेंद का सामना किया और 87 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 8 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 255.88 की रही। MI को उस मुकाबले में 4 विकेट से जीत मिली थी। पोलार्ड ने मैच में 12 रन देकर 2 विकेट भी झटके थे।