NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / गौतम गंभीर बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच, BCCI से बातचीत जारी- रिपोर्ट 
    अगली खबर
    गौतम गंभीर बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच, BCCI से बातचीत जारी- रिपोर्ट 
    भारत के कोच बनने के प्रबल दावेदार हैं गौतम गंभीर (तस्वीर: एक्स/@GautamGambhir)

    गौतम गंभीर बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच, BCCI से बातचीत जारी- रिपोर्ट 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 28, 2024
    05:40 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कोच के पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई निर्धारित थी।

    इस बीच खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) गौतम गंभीर को ये जिम्मेदारी सौंप सकता है।

    बता दें कि हाल ही में सम्पन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जीता था और गंभीर उस टीम के मेंटर थे।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    गंभीर का अगला भारतीय कोच बनना लगभग तय

    क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर का अगला भारतीय कोच बनना लगभग तय है और बोर्ड जल्द ही इसका ऐलान कर सकता है।

    एक IPL फ्रेंचाइजी के मालिक और BCCI के शीर्ष अधिकारियों के करीबी व्यक्ति ने इस बारे में जानकारी दी है।

    गौरतलब हो कि मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप 2024 तक का है और वह आगे इस पद पर बरकरार नहीं रहना चाहते हैं।

    मेंटर 

    मेंटर के रूप में सफल रहे हैं गंभीर 

    गंभीर को कोचिंग का कुछ खास अनुभव तो नहीं है लेकिन वह मेंटर के रूप में IPL टीमों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    वह KKR से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के भी मेंटर रह चुके हैं। दिलचस्प रूप से गंभीर की देखरेख में LSG की टीम IPL 2022 और 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी।

    इसके अलावा वह KKR के कप्तान के रूप में 2 खिताब भी जीत चुके हैं।

    कोच 

    गंभीर के सामने रहने वाली है ये चुनौतियां

    गंभीर के लिए भारत का कोच बनना उतना आसान नहीं रहने वाला है।

    भारतीय टीम के कोच का कार्यक्रम बेहद व्यस्त होता है और वह साल में लगभग 10 महीने टीम के साथ यात्रा पर रहते हैं।

    दूसरी तरफ IPL की किसी टीम के साथ काम करने में लगभग 2 महीने का ही समय लगता है।

    ऐसी खबरें है कि गंभीर इन सभी विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।

    आंकड़े

    ऐसा रहा है गंभीर का अंतरराष्ट्रीय करियर 

    लगभग 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में गंभीर ने सभी प्रारूप में भारतीय टीम के शीर्षक्रम को मजूबती देने का काम किया।

    गंभीर ने 58 टेस्ट में 9 शतक, 1 दोहरा शतक और 22 अर्धशतकों की बदौलत 4,154 रन बनाए थे।

    147 वनडे मैचों में उन्होंने 11 शतक और 34 अर्धशतकों की बदौलत 5,238 रन बनाए थे।

    उन्होंने 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 932 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गौतम गंभीर
    भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता

    गौतम गंभीर

    IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी के मेंटोर बने गौतम गंभीर, खुद ट्वीट करके दी जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी के सहायक कोच बने विजय दहिया इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तानी टीम के साथ चार टीमों की टी-20 सीरीज में खेलेगी बंगाल की टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    एशिया कप: गंभीर-अकमल की लड़ाई समेत टूर्नामेंट के कुछ विवादित लम्हों पर एक नजर आशीष नेहरा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट में चटकाए 5 विकेट, हासिल की उपलब्धि रविचंद्रन अश्विन
    रविचंद्रन अश्विन ने स्टोक्स को टेस्ट में 13वीं बार किया आउट, तोड़ा कपिल का यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन
    धर्मशाला टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को हराकर 4-1 से अपने नाम की सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    धर्मशाला टेस्ट: जो रूट ने भारत के खिलाफ बनाया 21वां 50+ स्कोर, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    BCCI

    BCCI देश के 4 राज्यों में लगा रहा लाखों पौधे, जानिए क्या है कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का ऐलान, हनुमा विहारी संभालेंगे कमान ईरानी कप
    विश्व कप 2023: भारतीय टीम अपने चौथे मुकाबले के लिए पुणे पहुंची, बांग्लादेश से होगी भिड़ंत वनडे विश्व कप 2023
    वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी सचिन तेंदुलकर की 14 फीट ऊंची मूर्ति, 1 नवंबर को होगा अनावरण सचिन तेंदुलकर

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट ने पॉवरप्ले ओवर्स में पूरे किए अपने 100 टी-20 विकेट, जानिए आंकड़े ट्रेंट बोल्ट
    टी-20 विश्व कप के हर संस्करण में कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन?  केन विलियमसन
    IPL 2024: SRH ने RR को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश, बनाए ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में ऐसा रहा है रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन  रविंद्र जडेजा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025