LOADING...
गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत की टेस्ट में उपकप्तानी छिनने पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को टेस्ट का उपकप्तान हटाए जाने पर खुलकर बात की है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत की टेस्ट में उपकप्तानी छिनने पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

Jun 05, 2026
05:56 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट उपकप्तान पद से हटाए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शनिवार से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले उन्होंने पंत की जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाए जाने के फैसले पर खुलकर बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहिए। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

मूल्यांकन

खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है- गंभीर

गंभीर ने कहा, "देखिए, जिम्मेदारी सिर्फ भारत के लिए खेलने की है। बाकी सब तो बस संयोगवश मिल जाता है। जब आप भारत के लिए खेलना शुरू करते हैं, तो आप उपकप्तान बनने के बारे में नहीं सोचते। आप भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में सोचते हैं।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर किसी का मूल्यांकन उसके प्रदर्शन के आधार पर होता है और यही सबसे महत्वपूर्ण है।

उम्मीद

पंत से उनका खेल बदलने की अपेक्षा नहीं- गंभीर

गंभीर ने कहा, "जहां तक पंत का सवाल है, हम उनसे यही उम्मीद करेंगे कि वे उसी तरह खेले, जैसा वे खेलते हैं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पंत से अपना खेल बदलने की अपेक्षा नहीं करते, बल्कि चाहते हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की परिस्थितियों के अनुसार खेलें। उन्होंने मैच की परिस्थितियों को समझने और उसके अनुसार खेलने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि सभी खिलाड़ियों को उनका स्वाभाविक खेल खेलने की अनुमति होती है।

Advertisement

मौका

पंत को समय आने पर मिलेगा उचित मौका- गंभीर

गंभीर ने भरोसा दिलाया कि पंत को समय आने पर उचित मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह किसी एक खिलाड़ी को 5 टेस्ट मैच और दूसरे को सिर्फ एक मैच देने की बात नहीं है। यह बयान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पिछली टेस्ट सीरीज के बाद आया है, जिसमें भारत को प्रोटियाज ने 0-2 से हराया था। गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट में पंत के लापरवाह तरीके से आउट होने पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।

Advertisement

टिप्पणी

टेन डोएस्केट ने भी पंत पर रखी अपनी राय

भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएस्केट ने भी पंत को टेस्ट उपकप्तान के पद से हटाए जाने पर बात की। उन्होंने कहा कि विकेटकीपर ने इस बदलाव पर कोई आपत्ति नहीं जताई है और उन्होंने गंभीर से खुलकर बातचीत की है। डोएस्केट ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस तरह की बड़ी टीम में नेतृत्व के लिए किसी पद की जरूरत है। ऋषभ यह बात समझते हैं और एक अच्छे रोल मॉडल बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

करियर

कैसा रहा है पंत का टेस्ट करियर?

पंत ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2018 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ही खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 49 मुकाबले खेले हैं और इसकी 86 पारियों में 42.91 की औसत से 3,475 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 8 शतक के अलावा 18 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159* रन रहा है। पंत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

Advertisement