
IPL 2020: जानें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज 19 सितंबर को UAE में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के मैच के साथ होगा।
टीम की सबसे ज्यादा मशहूर टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अपना अभियान 21 सितंबर से शुरु करेगी।
विराट कोहली की सेना लगातार 13वें सीजन पहले खिताब को जीतने की कोशिश करेगी।
उससे पहले जानिए RCB का इस सीजन का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य जरूरी बातें।
जानकारी
इस सीजन खेले जाएंगे 10 डबल हेडर्स
इस सीजन जिस दिन दो मैच खेले जाएंगे उस दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे शुरु होगा। नीचे दिए गए शेड्यूल में 03:30 बजे शुरू होने वाले मैचों के सामने समय लिखा है, बाकी सभी मैच 07:30 बजे शुरू होंगे।
शेड्यूल
RCB के सभी मैचों की तारीख
21 सितंबर: RCB बनाम SRH
24 सितंबर: RCB बनाम KXIP
28 सितंबर: RCB बनाम MI
03 अक्टूबर: RCB बनाम RR (03:30 बजे)
05 अक्टूबर: RCB बनाम DC
10 अक्टूबर: RCB बनाम CSK
12 अक्टूबर: RCB बनाम KKR
15 अक्टूबर: RCB बनाम KXIP
17 अक्टूबर: RCB बनाम RR (03:30 बजे)
21 अक्टूबर: RCB बनाम KKR
25 अक्टूबर: RCB बनाम CSK (03:30 बजे)
28 अक्टूबर: RCB बनाम MI
31 अक्टूबर: RCB बनाम SRH
02 नवंबर: RCB बनाम DC
टीम
नीलामी में RCB ने खरीदे थे आठ खिलाड़ी
RCB द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी: आरोन फिंच (साढ़े चार करोड़ रूपये), क्रिस मॉरिस (10 करोड़ रूपये), केन रिचर्डसन (चार करोड़ रूपये), जोसुआ फिलिप (20 लाख रूपये), पवन देशपांडे (20 लाख रूपये), डेल स्टेन (दो करोड़ रूपये), शाहबाज अहमद (20 लाख रूपये), इसुरु उदाना (50 लाख रूपये)।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान, देवदत्त पड़िकल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, नवदीप सैनी, मोईन अली, पवन नेगी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, पार्थिव पटेल।
क्या आप जानते हैं?
इस सीजन से हट चुके हैं केन रिचर्डसन
तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने हाल ही में पहले बच्चे के जन्म के दौरान वहां मौजूद रहने के लिए IPL से हटने का निर्णय लिया था। RCB ने उनकी जगह एडम जैंपा को साइन कर लिया है।
इतिहास
तीन बार फाइनल गंवा चुकी है पहले खिताब की खोज कर रही RCB
RCB की टीम 2009, 2011 और 2016 में IPL का फाइनल गंवा चुकी है।
इसके अलावा टीम ने 2008 और 2014 में सातवें तो वहीं 2017 और 2019 में आठवें स्थान पर सीजन की समाप्ति की थी।
2010 और 2015 में टीम प्ले-ऑफ तक पहुंची थी। 2012 और 2013 में लगातार टीम पांचवें स्थान पर रही तो वहीं 2018 में वे छठे स्थान पर रहे थे।
अब भी उन्हें पहले खिताब की तलाश है।