Loading...
IPL 2020: जानें राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

IPL 2020: जानें राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

लेखन Neeraj Pandey
Sep 14, 2020
03:51 pm

क्या है खबर?

पहले सीजन चैंपियन रहने वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) पिछले 11 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब नहीं जीत सकी है। स्टीव स्मिथ की अगुवाई में RR इस सीजन खिताब जीतने की कोशिश करेगी। RR ने इस सीजन कई नए खिलाड़ियों को साइन करके अपनी टीम को मजबूत करने की कोशिश की है। जानिए RR का इस सीजन का पूरा शेड्यूल, टीम और कुछ अन्य जरूरी बातें।

जानकारी

इस सीजन खेले जाएंगे 10 डबल हेडर्स

इस सीजन जिस दिन दो मैच खेले जाएंगे उस दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे शुरु होगा। नीचे दिए गए शेड्यूल में 03:30 बजे शुरू होने वाले मैचों के सामने समय लिखा है, बाकी सभी मैच 07:30 बजे शुरू होंगे।

शेड्यूल

IPL 2020 के लिए राजस्थान के मैचों की तारीख

22 सितंबर: RR बनाम CSK

27 सितंबर: RR बनाम KXIP

30 सितंबर: RR बनाम KKR

03 अक्टूबर: RR बनाम RCB (03:30 बजे)

06 अक्टूबर: RR बनाम MI

09 अक्टूबर: RR बनाम DC

11 अक्टूबर: RR बनाम SRH (03:30 बजे)

14 अक्टूबर: RR बनाम DC

17 अक्टूबर: RR बनाम RCB (03:30 बजे)

19 अक्टूबर: RR बनाम CSK

22 अक्टूबर: RR बनाम SRH

25 अक्टूबर: RR बनाम MI

30 अक्टूबर: RR बनाम KXIP

01 नवंबर: RR बनाम KKR

ADVERTISEMENT

टीम

इस सीजन के लिए राजस्थान की पूरी टीम

महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, रियान पराग, स्टीव स्मिथ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, डेविड मिलर, अंकित राजपूत, मयंक मार्कंडे, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओसेन थॉमस, एंड्रयू टॉई, बेन स्टोक्स, राहुल तेवातिया, शशांक सिंह, यशस्वी जायसवाल, अनिरुद्ध जोशी, टॉम कुर्रन, जोस बटलर, संजू सैमसन और अनुज रावत।

ADVERTISEMENT

इतिहास

पहले सीजन की चैंपियन थी राजस्थान

पहले सीजन में ही शेन वॉर्न की अगुवाई में राजस्थान ने अंडरडॉग रहते हुए टाइटल पर कब्जा जमाया था।

2008 में खिताब जीतने के बाद 2013, 2015 और 2018 में वे प्ले-ऑफ तक पहुंचे थे।

स्पॉट-फिक्सिंग के मामले में 2016 और 2017 सीजन के लिए उन्हें लीग से निलंबित किया गया था।

वे तीन बार सातवें, दो बार छठे और एक बार पांचवें स्थान पर रहे हं।

ADVERTISEMENT