Loading...
IPL 2022: जानें लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें
लखनऊ सुपर जायंट्स

IPL 2022: जानें लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

लेखन Neeraj Pandey
Mar 08, 2022
02:00 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, लेकिन इस सीजन लीग से जुड़ने वाली नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का अभियान 28 मार्च से शुरु होगा। वे अपना पहला मुकाबला लीग की दूसरी नई टीम गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेलेंगे। लखनऊ ने 17 करोड़ रुपये देकर केएल राहुल को अपना कप्तान नियुक्त किया है। आइए जानते हैं इस सीजन के लिए कैसा है लखनऊ का पूरा शेड्यूल।

कार्यक्रम

ऐसा है लखनऊ का पूरा शेड्यूल

28 मार्च: GT बनाम LSG

31 मार्च: LSG बनाम CSK

04 अप्रैल: SRH बनाम LSG

07 अप्रैल: LSG बनाम DC

10 अप्रैल: RR बनाम LSG

16 अप्रैल: MI बनाम LSG

19 अप्रैल: LSG बनाम RCB

24 अप्रैल: LSG बनाम MI

29 अप्रैल: PBKS बनाम LSG

01 मई: DC बनाम LSG

07 मई: LSG बनाम KKR

10 मई: LSG बनाम GT

15 मई: LSG बनाम RR

18 मई: KKR बनाम LSG

परिचय

केएल राहुल होंगे टीम के कप्तान

आरपी संजीव गोयंका ग्रुप (RPSG) ग्रुप ने सात हजार करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाते हुए लखनऊ की फ्रेंचाइजी हासिल की है। इससे पहले इस ग्रुप ने दो साल तक राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की टीम भी चलाई थी। नीलामी से पहले टीम ने तीन खिलाड़ी साइन किए थे।

लखनऊ ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये देकर साइन किया था। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस को आठ करोड़ रुपये और रवि बिश्नोई को चार करोड़ रुपये में लिया है।

ADVERTISEMENT

महंगे खिलाड़ी

लखनऊ ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव

लखनऊ ने आवेश खान को 10 करोड़ रुपये में खरीदा है और अपनी टीम के लिए नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया है। इसके अलावा जेसन होल्डर को भी 8.75 करोड़ रुपये की कीमत में लिया गया है। क्रुणाल पंड्या को 8.25 करोड़ रुपये की कीमत मिली है।

दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को 6.75 करोड़ रुपये में लिया गया है। इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्क वुड को 7.50 करोड़ रुपये की कीमत मिली है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ऐसी है लखनऊ की पूरी टीम

केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, क्विंटन डि कॉक, मनीष पाण्डेय, जेसन होल्डर, दीपक हूडा, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, आवेश खान, अंकित राजपूत, कृष्णप्पा गौतम, दुश्मंता चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, एविन लेविस, मोहसिन खान, मयंक यादव, आयुश बदोनी, काइल मेयर्स और करन शर्मा।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है लखनऊ की प्लेइंग इलेवन

राहुल और डि कॉक पारी की शुरुआत करते दिखाई दे सकते हैं। मनीष को तीन नंबर की जगह दी जा सकती है। हूडा, स्टोइनिस और पंड्या को मिडिल से लेकर लोवर ऑर्डर तक की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

निश्चित तौर पर आवेश खान को गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वुड को भी अधिक से अधिक मैच में उतारने की कोशिश की जाएगी। होल्डर, बिश्नोई और राजपूत तीन अन्य गेंदबाज हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT