LOADING...
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 वर्ष की उम्र में निधन 
हीथ स्ट्रीक लीवर कैंसर से पीड़ित थे (तस्वीर: X/@ICC)

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 वर्ष की उम्र में निधन 

Sep 03, 2023
12:07 pm

क्या है खबर?

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्‍ट्रीक का रविवार को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से क्रिकेट जगत के अलावा जिम्बाब्वे और दुनियाभर में उनके फैंस में मायूसी छा गई है। वह लंबे समय से कोलन और लीवर कैंसर से लड़ रहे थे। इससे पूर्व 23 अगस्त को उनके निधन की झूठी खबर प्रचारित हुई थी। हालांकि, बाद में खुद उन्होंने इसका खंडन किया था।

रिपोर्ट

पत्नी ने की निधन की पुष्टि 

स्ट्रीक के निधन की घोषणा उनकी पत्नी नादिन स्ट्रीक ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से की। उन्होंने लिखा, "रविवार (3 सितंबर) के शुरुआती घंटों में मेरे जीवन का सबसे बड़ा प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता हम सभी को छोड़कर चले गए।" उन्होंने आगे लिखा, "वह अपने अंतिम दिन हमारे साथ बिताना चाहते थे। उनके परिवार से प्यार चाहते थे। हम कभी फिर मिलेंगे अनंत काल की यात्रा के लिए।"

रिपोर्ट

कैसा रहा था स्ट्रीक का वनडे क्रिकेट करियर? 

वनडे क्रिकेट में स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए कुल 189 मैच खेले थे और इसकी 185 पारियों में 29.82 की औसत और 4.51 की इकॉनमी से कुल 239 विकेट झटके थे। उन्होंने वनडे में 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/32 विकेट रहा था। इसी तरह उन्होंने वनडे की 159 पारियों में 28.29 की औसत से 2,943 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक भी जड़े थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 79* रन रहा था।

रिपोर्ट

कैसा है स्ट्रीक का टेस्ट क्रिकेट करियर? 

टेस्ट क्रिकेट में स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए कुल 65 मैच खेले थे और इसकी 102 पारियों में 28.14 की औसत और 2.69 की इकॉनमी से कुल 216 विकेट झटके थे। उन्होंने 7 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/73 विकेट रहा था। इसी तरह उन्होंने टेस्ट की 107 पारियों में 22.35 की औसत से 1,990 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 127* रन रहा था।

रिपोर्ट

स्ट्रीक ने 31 साल की उम्र में ही खेल को कह दिया था अलविदा 

शुरुआत 10 नवंबर, 1993 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ की थी। इसी तरह उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अगस्त, 2005 को खेला था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 1 दिसंबर, 1993 को पाकिस्तान के खिलाफ की थी। उन्होंने आखिरी टेस्ट 20 सितंबर, 2005 को भारतीयके खिलाफ खेला था। बोर्ड से विवाद के चलते उन्होंने केवल 31 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस 

स्ट्रीक की गिनती क्रिकेट के सबसे महान ऑलरांडर्स में होती रही है। वह टेस्ट में 1,000 रन और 100 विकेट के विशेष क्लब में शामिल थे। इसके अलावा वनडे में वह 2,000 रन और 200 विकेट का डबल करने वाले विशेष क्लब का हिस्सा थे।

रिपोर्ट

स्ट्रीक का IPL से भी रहा नाता 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद स्ट्रीक बतौर कोच नई भूमिका में दिखाई दिए थे। वह बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीम के कोच रहे थे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कोचिंग दल का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोच भी रहे थे। साथ ही उन्होंने काउंटी क्रिकेट में समरसेट क्लब के कोच की भी भूमिका निभाई थी।

रिपोर्ट

विवादों से भी रहा नाता, ICC ने लगाया था बैन 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2021 में भ्रष्टाचार विरोधी संहिता का उल्लंघन करने के लिए स्ट्रीक पर 8 साल का प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, स्ट्रीक ने उसके बाद एक बयान जारी कर कहा था, "मैं जनता और प्रशंसकों को यह भी बताना चाहता हूं कि मैं किसी भी मैच फिक्सिंग, स्पॉट फिक्सिंग या खेल को प्रभावित करने के प्रयास या हमारे रिश्ते में किसी भी समय मैच के दौरान चेंजरूम से जानकारी साझा करने में शामिल नहीं था।"