विराट कोहली की पारी के फैन हुए पूर्व भारतीय कोच, बोले- ऐसी पारी शतक के बराबर
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में जहां भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे, वहीं विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। उछाल वाली पिच पर कोहली ने गेंद पर बेहतरीन नियंत्रण रखा और शानदार टाइमिंग से रन बनाए। उनकी 51 गेंदों में 74 रन की पारी से पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री काफी प्रभावित हुए। उन्होंने इस पारी को शतक के बराबर बताया है।
बयान
रवि शास्त्री ने क्या कहा?
शास्त्री ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, "ऐसी परिस्थितियों में 70 रन की पारी शतक के बराबर है। कोहली ने पूरी पारी में कभी जल्दबाजी नहीं दिखाई। जब वह इसी तरह संयम के साथ बल्लेबाजी करते हैं तो गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी होती है। ड्रेसिंग रूम में युवा खिलाड़ियों को उन्हें देखकर सीखना चाहिए। 38 साल की उम्र में भी आउट होने पर उनकी नाराजगी बताती है कि वह खेल को लेकर कितने जुनूनी हैं। युवाओं को उनसे सीखना चाहिए।"
क्रिकेट
कोहली की बल्लेबाजी से शुभमन गिल पर दबाव हुआ कम
शास्त्री ने कहा कि कोहली ने दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर शुभमन गिल का दबाव काफी कम किया।
वह तेजी से स्ट्राइक बदलते हैं, जिससे गेंदबाजों पर दबाव बना रहता है।
उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस खिलाड़ी को कई सालों से खेलते देखा है, लेकिन उन्हें याद नहीं कि कोहली ने इससे बेहतर बल्लेबाजी पहले कभी की हो।
पहले वनडे में भारतीय टीम को डकवर्थ लुइस नियम (DLS) से 5 विकेट से जीत मिली थी।
पारी
ऐसी रही थी कोहली की पारी
कोहली ने पहले वनडे में 51 गेंदों का सामना किया और 74 रन बनाए। उनके बल्ले से 13 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 145.10 की रही।
इस खिलाड़ी ने कप्तान गिल के साथ मिलकर 104 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई।
कोहली ने सिर्फ 35 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया में पहले बल्लेबाज बने थे।