NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस की वो पांच जीत जिन्हें शायद ही कोई भूलेगा
    IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस की वो पांच जीत जिन्हें शायद ही कोई भूलेगा
    खेलकूद

    IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस की वो पांच जीत जिन्हें शायद ही कोई भूलेगा

    लेखन Neeraj Pandey
    March 12, 2020 | 08:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस की वो पांच जीत जिन्हें शायद ही कोई भूलेगा

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस टीम ने हमेशा अपना जलवा बिखेरा है। पहले सीजन से लेकर अब तक इस टीम में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं। मुंबई लीग की सबसे सफल टीम रही है और उन्होंने चार बार IPL खिताब पर अपना कब्जा भी जमाया है। एक नजर डालते हैं मुंबई की IPL इतिहास की उन पांच जीत पर जिन्हें शायद ही कोई भूल पाएगा।

    मुंबई का पहला IPL खिताब

    2013 सीजन में रिकी पोंटिंग को खराब फॉर्म के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा था और रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया था। रोहित ने टीम को फाइनल में पहुंचाया और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 26 मई को खेले गए फाइनल में जीत भी दिलाई। फाइनल में केरान पोलार्ड ने 32 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए और मुंबई ने 148/9 का स्कोर बनाया। जवाब में चेन्नई 125/9 का स्कोर ही बना सकी थी।

    राहुल के शतक पर भारी पड़ा पोलार्ड का तूफान

    पिछलेे सीजन 10 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 197/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसमें केएल राहुल (100*) की शानदार पारी शामिल थी। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी रह रहे केरान पोलार्ड ने 31 गेंदों में 83 रनों की पारी खेलते हुए मुंबई को जीत दिलाई। पोलार्ड ने अपनी पारी में 10 छक्के और तीन चौके लगाए।

    130 का टार्गेट डिफेंड करके मुंबई ने जीता IPL खिताब

    2017 सीजन में मुंबई का सामना फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स से था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई 129 रन ही बना सकी। क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज़्यादा 47 रन बनाए। जवाब में पुणे अजिंक्या रहाणे (44) और स्टीव स्मिथ (51) की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद एक रन से मैच हार गई। पुणे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन मिचेल जॉनसन ने उन्हें नौ रन ही बनाने दिया।

    सुपर ओवर में सनराइजर्स को दी मात

    पिछले सीजन 02 मई को मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला टाई हो गया था। सुपर ओवर में जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर मनीष पाण्डेय रन आउट हुए। तीसरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। आठ रन के टार्गेट को हासिल करने उतरी मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने पहली गेंद पर ही छक्का लगाया और तीन गेंदों में ही मुकाबला जीत लिया।

    एक बार फिर एक रन से जीता IPL फाइनल

    2019 IPL फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए केरान पोलार्ड ने 25 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए और टीम को 149/8 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में शेन वाटसन ने चोटिल होने के बावजूद 80 रनों की पारी खेली और 20वें ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हुए। चेन्नई को आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी, लेकिन मलिंगा ने विकेट लेकर मुंबई को एक रन से जीत दिलाई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    मुंबई इंडियंस
    IPL 12
    आईपीएल समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020 पर कोरोना वायरस का कहर, खाली स्टेडियम में खेले जा सकते है मुकाबले आईपीएल समाचार
    IPL 2020: अपनी टीमों को अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं ये विदेशी ऑलराउंडर्स आईपीएल समाचार
    IPL 2020: कोरोना वायरस के कारण 15 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होंगे विदेशी खिलाड़ी आईपीएल समाचार
    क्या रद्द हो जायेगा IPL 2020? मद्रास हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका BCCI

    रोहित शर्मा

    IPL 2020: विराट कोहली से लेकर डेविड वॉर्नर तक; जानें सभी टीमों के कप्तानों की सैलरी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: रोहित शर्मा से लेकर बुमराह तक, जानिए मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों की सैलरी इंडियन प्रीमियर लीग
    युवराज सिंह बोले- टी-20 में दोहरा शतक लगा सकते हैं ये बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट
    बे ओवल, माउंट माउनगानुई में खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे, जानें मैदान के आंकड़े विराट कोहली

    मुंबई इंडियंस

    IPL: औरेंज और पर्पल कैप जीत चुके ये खिलाड़ी अब टूर्नामेंट में नहीं नजर आते इंडियन प्रीमियर लीग
    खत्म हुआ संस्पेंस, जानें IPL 2020 का शेड्यूल, चेन्नई-मुंबई के बीच होगा ओपनिंग मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: मुंबई इंडियंस का विश्लेषण, जानें टीम की मजबूती और कमजोरी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में चमकने के बाद ही भारतीय टीम में पहुंचे हैं ये खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    IPL 12

    दिसंबर में होगी IPL 2020 के लिए नीलामी, तारीख का हुआ ऐलान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    रवि शास्त्री की जगह भारतीय टीम का कोच बनने को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान सौरव गांगुली
    रबाडा को IPL नहीं खेलने देना चाहते थे डू प्लेसी, पाकिस्तान से हारने पर किया खुलासा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डू प्लेसी ने डेल स्टेन की चोट के लिए IPL को ठहराया दोषी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    आईपीएल समाचार

    IPL 2020: इन पांच खिलाड़ियों को इस बार बहुत मिस करेंगे दर्शक इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की चार यादगार जीत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: इस सीजन टूट सकते हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    नई चयन समिति का धोनी के भविष्य पर बयान, IPL में अच्छा खेले तो होगा विचार इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023