NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टेस्ट: कामिंदु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    पहला टेस्ट: कामिंदु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट में लगाया अपना चौथा शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    पहला टेस्ट: कामिंदु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 18, 2024
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार शतक (114) लगाया है।

    उन्होंने गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मैच की पहली पारी के दौरान कीवी गेंदबाजों के सामने डटकर बल्लेबाजी की।

    यह उनके युवा टेस्ट करियर का कुल चौथा और न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ पहला शतक है।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    शानदार रही मेंडिस की पारी

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने जब 88 के स्कोर पर दिनेश चांदीमल के रूप में तीसरा विकेट खोया, तब मेंडिस क्रीज पर आए।

    उन्होंने एक छोर से लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एंजेलो मैथ्यूज के साथ मिलकर 72 रन जोड़े।

    क्रीज पर टिक जाने के बाद उन्होंने अच्छी रन गति से बल्लेबाजी की और पहले दिन के तीसरे सत्र के दौरान पारी को शतक में तब्दील किया।

    वह 173 गेंदों पर 114 रन बनाकर आउट हुए।

    आंकड़े

    मेंडिस ने अपने युवा करियर में किया है प्रभावित 

    बाएं हाथ के बल्लेबाज मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का आगाज 2022 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था।

    उन्होंने अपने करियर में अब तक 7 मैचों की 11 पारियों में 800 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच वह 4 शतक और इतने ही अर्धशतक लगा चुके हैं।

    पारी में उनका सर्वोच्च स्कोर 164 रन रहा है, जो इन्होने इसी साल बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाया था।

    आंकड़े 

    विभिन्न देशों के खिलाफ मेंडिस का प्रदर्शन 

    25 वर्षीय मेंडिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट की एक पारी में 61 रन बनाए हैं।

    उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध 2 टेस्ट की 4 पारियों में 122.33 की औसत से 367 रन बनाये हैं।

    इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट की 5 पारियों में 53.40 की औसत के साथ 267 रन बनाए हैं।

    न्यूजीलैंड के विरुद्ध अपनी पहली ही पारी में शतक जड़कर उन्होंने अपना जोरदार प्रदर्शन जारी रखा है।

    एशिया 

    मेंडिस ने एशिया में लगाया अपना तीसरा शतक

    मेंडिस ने एशिया में अब तक 4 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में 542 रन बनाए हैं। इस बीच उनका औसत 135 का रहा है।

    इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। एशिया में खेलते हुए सिर्फ 1 बार उन्होंने 50 से कम का स्कोर किया है।

    मौजूदा शतकीय पारी से पहले एशिया में उनके पिछले 5 स्कोर क्रमशः 9, 92*, 164, 102 और 61 रन रहे हैं।

    जानकारी

    श्रीलंका का स्कोर 300 रन के पार 

    मेंडिस के शतक की बदौलत श्रीलंका ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 7 विकेट खोकर 302 रन बना लिए हैं। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने अर्धशतक (50) लगाया है। न्यूजीलैंड से विलियम ओरूर्के ने 3 विकेट लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    भारत के इन 4 खिलाड़ियों ने केवल 1 टेस्ट मैच में की है कप्तानी, जानिए परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    अनुष्का शर्मा के साथ पहली बार अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, हनुमानगढ़ी मंदिर से सामने आया वीडियो  अनुष्का शर्मा
    अमेरिका से बहरीन तक भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, ओवैसी बोले- आतंकवाद पाकिस्तान से शुरू अमेरिका
    एक्स में आ रही समस्याओं पर ध्यान देंगे एलन मस्क, जानिए क्या कहा  सोशल मीडिया

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: दोनों देशों के बीच टेस्ट में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सर्वाधिक शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इयान बेल को श्रीलंका का बल्लेबाजी कोच बनाया गया, इंग्लैंड दौरे पर निभाएंगे जिम्मेदारी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों पर एक नजर  ब्रायन लारा

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की अपनी टीम, इन खिलाड़ियों को मिला मौका टी-20 विश्व कप 2024
    कॉलिन मुनरो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए उनके शानदार रिकॉर्ड्स  टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज  टी-20 विश्व कप 2024

    क्रिकेट समाचार

    कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज  विराट कोहली
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर नजर  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: बांग्लादेश के कप्तान से नहीं बन रहे हैं रन, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान  भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट इतिहास में समय के हिसाब से खेली गई सबसे लम्बी पारियों पर एक नजर  टेस्ट क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट

    ग्रेटर नोएडा के मैदान की 'खराब व्यस्था' से नाखुश दिखा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, कही ये बात  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    विराट कोहली बनाम जो रूट: टेस्ट में नंबर-4 पर किस बल्लेबाज का रहा है बेहतर प्रदर्शन?  विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट: रोहित शर्मा का बांग्लादेश के खिलाफ नहीं चलता बल्ला, जानिए आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    रविचंद्रन अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स रविचंद्रन अश्विन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025