LOADING...
IPL इतिहास के इन मैचों में तेज गेंदबाजों ने फेंके हैं सबसे अधिक ओवर
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटलस ने सभी 20 ओवर तेज गेंदबाजों से करवाए थे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास के इन मैचों में तेज गेंदबाजों ने फेंके हैं सबसे अधिक ओवर

May 12, 2026
03:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 3 विकेट से हरा दिया। PBKS से मिले 211 रन के लक्ष्य को DC ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में तेज गेंदबाजों ने कुल 39 ओवर फेंके। इसके साथ ही यह IPL इतिहास में तेज गेंदबाजों द्वारा फेंके गए दूसरे सर्वाधिक ओवर वाला मैच बन गया हैं। आइए अन्य मैचों पर भी नजर डाल लेते हैं।

#1

RCB बनाम CSK - 39.4 ओवर, 2008

IPL 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में तेज गेंदबाजों ने सर्वाधिक 39.4 ओवर फेंके थे। RCB से डेल स्टेन, जहीर खान, प्रवीण कुमार, जैक्स कैलिस और बालचंद्र अखिल ने मिलकर 20 ओवर फेंके थे। CSK से जैकब ओराम, मनप्रीत गोली, एल्बी मोर्कल, पलानी अमरनाथ और जोगिंदर शर्मा ने कुल 19.4 ओवर फेंके थे। इसमें CSK की टीम 13 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।

#2

PBKS बनाम DC - 39 ओवर, 2026

सूची में IPL 2026 का 55वां मैच दूसरे नंबर पर है। धर्मशाला में PBKS और DC के बीच हुए मुकाबले में तेज गेंदबाजों ने 39 ओवर फेंके। DC से मिचेल स्टार्क, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिड़ी, मुकेश कुमार और माधव तिवारी ने 20 ओवर फेंके थे। PBKS से अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, मार्को यानसन, बेन ड्वार्शुइस और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर कुल 19 ओवर फेंके। इस रोमांचक मुकाबले में DC ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है।

Advertisement

#3

KXIP बनाम DD - 36 ओवर, 2013

IPL 2013 में धर्मशाला में किंग्स XI पंजाब अब PBKS और दिल्ली डेयरडेविल्स अब DC के बीच मैच में तेज गेंदबाजों ने 36 ओवर फेंके थे। DD से इरफान पठान, सिद्धार्थ कौल, मोर्ने मोर्कल, आशीष नेहरा और उमेश यादव ने 4-4 ओवर के साथ कुल 20 ओवर फेंके थे। KXIP से प्रवीण कुमार, अजहर महमूद, संदीप शर्मा और परविंदर अवाना के 4-4 ओवर समेत कुल 16 ओवर फेंके गए थे। मुकाबले में KXIP को 5 विकेट से जीत मिली थी।

Advertisement

#3

RR बनाम DD - 36 ओवर, 2015

IPL 2015 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और DD के बीच खेले गए मैच में तेज गेंदबाजों ने 36 ओवर फेंके थे। DD से जहीर खान, गुरिंदर संधु, नाथन कुल्टर नाइल और एंजेलो मैथ्यूज ने अपने कोटे के 4-4 ओवर के साथ कुल 16 ओवर फेंके थे। RR से टिम साउथी, धवल कुलकर्मी, स्टुअर्ट बिन्नी, शेन वॉटसन, जेम्स फॉकनर और रजत भाटिया ने मिलकर 20 ओवर फेंके थे। मुकाबले में RR को 14 रन से जीत मिली थी।

Advertisement