NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, पूरे किए 10,000 टी-20 रन
    अगली खबर
    फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, पूरे किए 10,000 टी-20 रन
    फाफ डु प्लेसिस ने पूरे किए 10,000 टी-20 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, पूरे किए 10,000 टी-20 रन

    लेखन भारत शर्मा
    May 04, 2024
    10:21 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (64) खेली।

    यह उनके IPL करियर का 36वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 18 गेंदों में पूरा किया।

    इसी तरह पारी का 25वां रन बनाते ही उनके टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे हो गए।

    वह इस प्रारूप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के केवल दूसरे बल्लेबाज हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही डु प्लेसिस की पारी और साझेदारी

    148 रन का लक्ष्य लेकर उतरी RCB को डु प्लेसिस और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई।

    दोनों ने पावरप्ले में 35 गेंदों में 92 रन जोड़ दिए। इस दौरान प्लेसिस ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

    वह पावरप्ले खत्म होने से एक गेंद पहले 23 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर जोशुआ लिटिल की गेंद पर आउट हुए।

    उनकी पारी की बदौलत ही RCB को अपेक्षित शुरुआत मिल सकी।

    जानकारी

    डु प्लेसिस ने RCB के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

    डु प्लेसिस ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह IPL में RCB के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इस सूची में क्रिस गेल (17) पहले पायदान पर हैं। इसी तरह रॉबिन उथप्पा और रजत पाटीदार (19-19) तीसरे नंबर पर हैं।

    रिकॉर्ड

    RCB के लिए पावरप्ले में सर्वाधिक रन अब डु प्लेसिस के नाम

    इस पारी के साथ ही डु प्लेसिस के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह पावरप्ले खत्म होने से पहले ही 64 रन बनाकर आउट हो गए।

    ऐसे में वह अब RCB के लिए पावरप्ले में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2012 और 2013 संस्करण में पुणे वॉरियर्स और 2015 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में 50-50 रन की पारी खेली थी।

    करियर

    कैसा रहा है डुप्लेसिस का IPL करियर?

    डु प्लेसिस ने IPL करियर में 141 मैच खेले हैं, जिसकी 134 पारियों में 36.46 की औसत और 136.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,485 रन बनाए हैं।

    उन्होंने 96 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 36 अर्धशतक लगाए हैं। वह 10 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड भी जीत चुके हैं।

    वह आगामी मैचों में 4,500 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं। अब तक डेविड वार्नर, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स ने ही 4,500 रन पूरे किए हैं।

    उपलब्धि

    डेविड मिलर हैं 10,000 टी-20 रन पूरे करने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी

    डु प्लेसिस ने 369वें मैच की 349वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की है।

    उनसे पहले दक्षिण अफ्रीकी की ओर से यह उपलब्धि डेविड मिलर ने हासिल की थी। मिलर के वर्तमान में 477 टी-20 मैचों में 35.25 की औसत से 10,260 रन हैं।

    ऐसे में डु प्लेसिस यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हैं।

    डु प्लेसिस के नाम इस प्रारूप में 5 शतक और 68 अर्धशतक हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120* रन का है।

    करियर

    कैसा रहा है डु प्लेसिस का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

    डु प्लेसिस के अब टी-20 क्रिकेट में लगभग 32 की औसत और 134 की स्ट्राइट रेट से 10,039 रन हो गए हैं।

    वह 906 चौके और 354 छक्के जड़ चुके हैं। इसी तरह वह 38 बार नाबाद भी रहे हैं।

    उनके नाम दक्षिण अफ्रीका के लिए 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 35.53 की औसत से 1,528 रन हैं।

    इस दौरान उन्होंने एक शतक और 10 अर्धशतक जड़े थे। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय 2020 में खेला था।

    उपलब्धि

    डु प्लेसिस ने RCB के लिए पूरे किए 1,500 रन

    डु प्लेसिस ने अपनी पारी का 14वां रन बनाते ही IPL में RCB के लिए 1,500 रन भी पूरे कर लिए।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले कोहली, एबी डिविलियर्स और गेल ऐसा कर चुके हैं।

    डु प्लेसिस अपने IPL करियर का आगाज 2012 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए किया था। वह उसके लिए 92 मैचों में 35.33 के औसत से 2,721 रन के साथ तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    फाफ डु प्लेसिस
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: CSK बनाम PBKS का एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट  पंजाब किंग्स
    IPL 2024: एडेन मार्करम का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: संजू सैमसन का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    IPL में SRH और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  सनराइजर्स हैदराबाद

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024 के बीच RCB को झटका, ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए मांगा आराम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: महेश भूपति ने की RCB को बेचने की मांग, जानिए क्या है कारण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: RCB की टीम छोड़ने के बाद इन खिलाड़ियों ने किया कमाल का प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    फाफ डु प्लेसिस

    IPL में RCB की अगुवाई करेंगे फाफ डु प्लेसिस, जानिए उनकी कप्तानी के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम RCB: IPL में दूसरी बार 96 के स्कोर पर आउट हुए फाफ डु प्लेसी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2022 में कैसा रहा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन? जानिए आंकडे़ इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका में होने वाली टी-20 लीग में CSK की टीम से खेलेंगे फाफ डु प्लेसी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2024: GT बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL में GT और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: राशिद खान का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेविड वार्नर का गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025