Loading...
फाफ डु प्लेसिस का RCB की कप्तानी पर बड़ा खुलासा, कोहली से बताया महंगा रिश्ता
फाफ डु प्लेसिस ने RCB की कप्तानी पर बड़ा खुलासा किया है

फाफ डु प्लेसिस का RCB की कप्तानी पर बड़ा खुलासा, कोहली से बताया महंगा रिश्ता

Nov 15, 2026
12:33 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी करने के दबाव पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि IPL 2022 की नीलामी से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने उनसे टीम की कमान संभालने के बारे में पूछा था, तो उनके मन में थोड़ी झिझक थी, लेकिन विराट कोहली के एक संदेश ने उनकी सारी हिचकिचाहट दूर कर दी।

पद

कोहली ने कार्यभार प्रबंधन के चलते छोड़ी थी RCB की कप्तानी

बता दें कि कोहली ने 2013 से 2021 तक RCB की कप्तानी करने के बाद कार्यभार प्रबंधन के चलते पद छोड़ दिया था।

डु प्लेसिस ने 3 सीजन तक टीम का नेतृत्व किया। इस दौरान वे और कोहली 41 मैचों में एक साथ बल्लेबाजी करते हुए 2,032 रनों की साझेदारी करने में सफल रहे, जो RCB के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

डु प्लेसिस ने कप्तानी संभालने से पहले कोहली से मिले मैसेज पर अहम खुलासा किया है।

बयान

डु प्लेसिस ने क्या दिया बयान?

डु प्लेसिस ने क्रिकइंफो से कहा, "विराट ने मुझे संदेश भेजा और कहा, 'सुनो, मुझे इस बात से ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि मुझसे बेहतर कप्तान मेरी जगह ले रहा है। मैं तुम्हारे टीम में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' हमारे बीच हमेशा सम्मान था, लेकिन उस एक पल में मुझे लगा कि मुझे उनकी जगह लेने के लिए पूरी तरह स्वीकार कर लिया गया है। कोहली के समर्थन ने ही मुझे विश्वास दिया था।"

ADVERTISEMENT

दबाव

कप्तानी के दबाव पर क्या बोले डु प्लेसिस?

डु प्लेसिस ने कहा, "मैंने उनसे (कोहली) बातचीत की और कहा कि अगर मुझे आपका समर्थन नहीं मिला, तो मैं 100 प्रतिशत बुरी तरह विफल हो जाऊंगा, क्योंकि आपके बिना यह असंभव है। आप केवल एक वाक्य बोलकर मेरे पैर काट सकते हैं।"

उन्होंने कप्तानी के दबाव पर कहा, "अगर आप RCB के लिए एक भी मैच हार जाते हैं, तो पूरा भारत चाहता है कि विराट कोहली कप्तानी करें, क्योंकि वे कोहली को ही कप्तान देखना चाहते हैं।"

ADVERTISEMENT

रिश्ता

कोहली मेरे जीवन का सबसे महंगा रिश्ता- डु प्लेसिस

मैदान पर प्रतिद्वंद्वी रहने के बावजूद दोनों दिग्गजों के बीच पहले ही दिन से गहरी दोस्ती हो गई थी।

डु प्लेसिस ने कहा, "मैं अब घड़ियों का शौकीन बन गया हूं। हर कोई मुझसे पूछता है कि तुम एक घड़ी पर इतने पैसे कैसे खर्च कर देते हो? इसलिए बता दूं कि मेरे जीवन का सबसे महंगा रिश्ता विराट कोहली ही रहे हैं क्योंकि उन्होंने मुझसे ऐसी महंगी घड़ियां खरीदवाई, जिन्हें मुझे कभी भी नहीं खरीदना चाहिए था।"

ADVERTISEMENT