Loading...
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी
19 अगस्त से शुरू होगी सीरीज (तस्वीर: एक्स/@ICC)

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी

Aug 07, 2026
01:36 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 2 मैचों की सीरीज को 1-1 से ड्रॉ खेला था। अब बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार है। पाकिस्तान को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होगी। दूसरी तरफ मेजबान टीम की कप्तानी जो रूट करेंगे। इस सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

इंग्लैंड 

इंग्लैंड ने घोषित की है शुरुआती 2 टेस्ट के लिए टीम 

जैकब बेथेल चोट के कारण सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है। डैन लॉरेंस की 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

वह आखिरी बार 2024 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे।

शुरुआती 2 टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिंसन, जेमी स्मिथ, और जोश टंग।

पाकिस्तान 

ऐसी है पाकिस्तानी टीम

वेस्टइंडीज दौरे पर खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज में कप्तान बाबर ने 193 रन बनाए थे। वह एक बार फिर अपनी टीम के लिए प्रमुख भूमिका निभाना चाहेंगे।

इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अवैस जफर, मुहम्मद गाजी, साजिद, सलमान आगा, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह।

ADVERTISEMENT

शेड्यूल 

ऐसा है सीरीज का कार्यक्रम 

पहला टेस्ट 19-23 अगस्त तक लीड्स में, दूसरा टेस्ट 27-31 अगस्त तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड और तीसरा टेस्ट 9-13 सितंबर तक बर्मिंघम में खेला जाएगा।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में पाकिस्तानी टीम 22.22 प्रतिशत अंको के साथ 8वें स्थान पर मौजूद है।

इस चक्र में इंग्लैंड ने 4 मैच जीते (हार- 8) हुए हैं और 24.36 प्रतिशत अंक के साथ 7वें स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT

हेड-टू-हेड 

इंग्लैंड का पलड़ा रहा है भारी 

अब तक दोनों टीमों की भिड़ंत में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है।

क्रिकइंफो के मुताबिक, अब तक दोनों टीमें कुल 92 टेस्ट में आमने-सामने हुए हैं। इसमें से 30 टेस्ट इंग्लिश टीम ने जीते हैं और 23 टेस्ट पाकिस्तान ने अपने नाम किए हैं।

इस बीच 39 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

इंग्लैंड ने अपने घर पर खेलते हुए पाकिस्तान को 24 टेस्ट में हराया है और 12 में हार झेली है।

ADVERTISEMENT