Loading...
इंग्लैंड बनाम भारत: वनडे मैचों में इन जोड़ियों ने की हैं सबसे बड़ी  साझेदारियां
डकेट ने लॉर्ड्स में खेली 141 रन की पारी (तस्वीर: एक्स/englandcricket)

इंग्लैंड बनाम भारत: वनडे मैचों में इन जोड़ियों ने की हैं सबसे बड़ी  साझेदारियां

Jul 22, 2026
04:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली। लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में मेजबान टीम ने 27 रन से जीत दर्ज की थी। उस मैच से जैकब बेथेल (91) और बेन डकेट (141) ने 192 रन की साझेदारी की। यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई। इस बीच इंग्लैंड-भारत वनडे मैचों में हुई सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में जानते हैं।

#1 

महेंद्र सिंह धोनी-युवराज सिंह (256 रन)

इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में कटक में भारत सिर्फ 25 रन पर 3 विकेट गंवा चुका था।

इसके बाद युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने चौथे विकेट के लिए 256 रन जोड़े थे।

युवराज ने 127 गेंदों में 150 रन और धोनी ने 122 गेंदों में 134 रन की पारी खेली थी।

इस साझेदारी की मदद से भारत ने 381/6 का स्कोर बनाया और आखिरकार मैच 15 रन से जीता था।

#2 

गौतम गंभीर-विराट कोहली (209 रन)

2011 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गौतम गंभीर और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 209 रन जोड़े थे।

मैच में कोहली ने नाबाद 112 रन बनाए, जबकि गंभीर ने 84 रन का योगदान दिया था।

इस साझेदारी की मदद से भारत ने 238 रन का लक्ष्य 2 विकेट के नुकसान पर 36.4 ओवर में हासिल कर लिया था।

यह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तीसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।

ADVERTISEMENT

#3 

विराट कोहली-केदार जाधव (200 रन)

2017 में पुणे में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए मिले 351 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

मैच में विराट कोहली और केदार जाधव ने 5वें विकेट के लिए 200 रन जोड़े थे। कोहली ने 105 गेंदों में 122 रन बनाए थे।

जाधव ने महज 76 गेंदों में 120 रन अपने नाम किए थे। जाधव को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

ADVERTISEMENT

#4 

जैकब बेथेल-बेन डकेट (192 रन)

लॉर्ड्स वनडे में बेथेल और डकेट की 192 रन की साझेदारी अब इंग्लैंड-भारत के वनडे मैचों में संयुक्त रूप से चौथी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

बता दें कि सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी ने 2002 में कोलंबो में हुए मैच में श्रीलंका के खिलाफ 192 रन ही जोड़े थे।

चैंपियंस ट्रॉफी के उस मैच में सहवाग ने 126 रन और गांगुली ने नाबाद 117 रन बनाए थे और मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी।

ADVERTISEMENT