NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के टेस्ट करियर पर एक नजर
    अगली खबर
    विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के टेस्ट करियर पर एक नजर
    टेस्ट क्रिकेट में भी उपयोगी रहे हैं पंत

    विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के टेस्ट करियर पर एक नजर

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 20, 2021
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    ऋषभ पंत लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत का हिस्सा थे।

    उन्होंने मैच में बल्ले से 37 और 22 रन बनाए और मुश्किल परिस्थितियों में अपनी विकेटकीपिंग से प्रभावित किया।

    पंत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले चक्र में भारत के मुख्य विकेटकीपर के रूप में उभरे।

    गाबा में उल्लेखनीय पारी के बाद से वह टेस्ट क्रिकेट में भी उपयोगी रहे हैं।

    यहां टेस्ट क्रिकेट में उनके आंकड़ो पर नजर डालते हैं।

    करियर

    ऐसा रहा है पंत का टेस्ट करियर

    पंत ने 2018 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

    अपने पहले मुकाबले में पंत कुछ खास नहीं कर सके लेकिन भारत टेस्ट को 203 रन से जीतने में सफल रहा।

    तीन साल बाद पंत ने भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

    युवा पंत ने अब तक 23 टेस्ट में 42.49 की औसत से 1,487 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक तीन शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं।

    क्या आप जानते हैं?

    पंत ने अपने टेस्ट डेब्यू पर हासिल की अनोखी उपलब्धि

    पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला रन छक्का लगाकर हासिल किया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की दूसरी गेंद पर लेग स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर सीधा छक्का लगाया। कुल मिलाकर पंत ऐसा करने वाले 12वें बल्लेबाज बने।

    शतक

    2018 में, पंत ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था

    2018 में, पंत ने ओवल में अपना पहला टेस्ट शतक (114) लगाया।

    इसके साथ, वह टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय विकेटकीपर (20 साल, 342 दिन) बन गए थे।

    वह इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी थे।

    कुछ महीने बाद, पंत ऑस्ट्रेलिया (159*, सिडनी) में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने थे।

    आंकड़े

    जनवरी 2020 के बाद से भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन

    पिछले कुछ समय से पंत ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

    जनवरी 2020 से पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

    उन्होंने इस दौरान 12 टेस्ट में 40.72 की औसत से 733 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक भी लगाए हैं।

    इस सूची में पंत के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने फिलहाल 690 रन बना लिए हैं।

    शानदार पारी

    पंत की कुछ शानदार पारी पर एक नजर

    इस साल की शुरुआत में, पंत द्वारा 97 रनों की शानदार पारी ने भारत को सिडनी टेस्ट में हार से बचाया।

    वहीं ब्रिस्बेन टेस्ट में 328 रनों का पीछा करते हुए, भारत 167/3 पर पिछड़ रहा था तब पंत ने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने 138 गेंदों में 89* रनों की यादगार पारी खेलकर टीम को मैच जितवा दिया था।

    घर में इंग्लैंड के खिलाफ, पंत ने अपना तीसरा टेस्ट शतक (101, अहमदाबाद) बनाया था।

    विकेटकीपिंग

    पंत ने विकेटकीपिंग में किया सुधार

    पंत अपने करियर की शुरुआत में विकेटों के पीछे प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। खासकर इंग्लैंड की परिस्थितियों में, जहां गेंद अधिक स्विंग करती है।

    हालांकि, उन्होंने समय के साथ अपने विकेटकीपिंग को निखारा है।

    पंत ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 85 कैच लपके हैं।

    उन्होंने एबी डिविलियर्स और जैक रसेल के साथ एक टेस्ट (11) में सर्वाधिक शिकार करने के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप की सही तैयारी के लिए IPL में जरूर खेलें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी- रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट से जुड़े उन्मुक्त चंद उन्मुक्त चंद
    IPL 2021: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेटर्स रहेंगे उपलब्ध, बोर्ड ने की औपचारिक पुष्टि इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत, लॉर्ड्स टेस्ट: दर्शकों ने की शर्मनाक हरकत, राहुल पर फेंके शैम्पेन के ढक्कन इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड बनाम भारत, महिला टेस्ट: फॉलो-ऑन खेलते हुए 82 रन पीछे भारत, ऐसा रहा तीसरा दिन क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड बनाम भारत, महिला टेस्ट: राणा और दीप्ति की बदौलत भारत ने ड्रॉ कराया मैच क्रिकेट समाचार
    वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट: पहली पारी में 149 पर सिमटी वेस्टइंडीज, ऐसा रहा खेल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट में स्नेह राणा द्वारा बनाए गए शानदार रिकॉर्ड्स पर एक नजर क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट: पहली पारी में भारत ने बनाए 278 रन, हासिल की बढ़त इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: बढ़त के साथ अच्छी स्थिति में भारत, ऐसा रहा आज का खेल इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट: मैच जीतने के लिए भारत को मिला 209 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: मैच जीतने के लिए भारत को चाहिए 157 रन, ऐसा रहा चौथा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    ऋषभ पंत

    आशीष नेहरा को धोनी की याद दिलाता है यह युवा भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी
    धोनी के विकल्प माने जा रहे ऋषभ पंत अब पानी पीला रहे हैं- आशीष नेहरा महेंद्र सिंह धोनी
    संजू सैमसन के कोच ने बताया क्यों सैमसन की बजाय पंत को मिलती है ज़्यादा प्राथमिकता इंडियन प्रीमियर लीग
    धोनी से अपनी तुलना करने लगे थे पंत, यही चीज उनके खिलाफ गई- एमएसके प्रसाद महेंद्र सिंह धोनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025