Page Loader
इंग्लैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट: साई सुदर्शन ने किया डेब्यू, चेतेश्वर पुजारा ने सौंपी कैप 
साई सुदर्शन ने भारत के लिए किया टेस्ट डेब्यू (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इंग्लैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट: साई सुदर्शन ने किया डेब्यू, चेतेश्वर पुजारा ने सौंपी कैप 

Jun 20, 2025
03:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जा रहा है।

इसके लिए भारतीय टीम से साई सुदर्शन ने डेब्यू किया है। टॉस से पहले चेतेश्वर पुजारा ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी।

बता दें कि सुदर्शन ने घरेल क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी थी।

इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली और अब डेब्यू का मौका मिला है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें सुदर्शन का मिली डेब्यू कैप

उपलब्धि

टेस्ट डेब्यू करने वाले 317वें खिलाड़ी हैं सुदर्शन 

सुदर्शन भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 317वें खिलाड़ी हैं। उन्हें टीम में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह क्रम किसी भी टीम के लिए सबसे अहम माना जाता है।

इससे पहले सुदर्शन भारत के लिए वनडे और टी-20 डेब्यू भी कर चुके हैं।

उन्होंने 3 वनडे मैचों में 63.50 की औसत से 127 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। इसी तरह एक टी-20 में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा है सुदर्शन का प्रदर्शन? 

सुदर्शन का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक 29 मुकाबले खेले हैं। इसकी 49 पारियों में 39.93 की औसत औसत से 1,957 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 213 रन रहा है।

IPL 2025 में सुदर्शन ने 13 पारियों में 53.16 की औसत से 638 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।