NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चौथा टेस्ट: भारत को जीत के लिए अब 152 रन की दरकार, ऐसा रहा तीसरा दिन
    अगली खबर
    चौथा टेस्ट: भारत को जीत के लिए अब 152 रन की दरकार, ऐसा रहा तीसरा दिन
    इंग्लैंड की दूसरी पारी सस्ते में सिमटी (तस्वीर:एक्स/@BCCI)

    चौथा टेस्ट: भारत को जीत के लिए अब 152 रन की दरकार, ऐसा रहा तीसरा दिन

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 25, 2024
    04:39 pm

    क्या है खबर?

    रांची टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की दूसरी पारी 145 रन पर ही सिमट गई। पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त बनाने वाली इंग्लिश टीम ने भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य दिया।

    इसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक बिना विकेट गंवाए 40 रन बनाए हैं।

    फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा (24) और यशस्वी जायसवाल (16) बने हुए हैं।

    आइए आज के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    पहली पारी 

    भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन से पिछड़ी

    कल के स्कोर 219/7 से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम से ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव की जोड़ी ने अच्छी साझेदारी की।

    इस जोड़ी ने टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। जुरेल का दूसरे छोर से अच्छा साथ निभा रहे कुलदीप 131 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आकाश दीप 9 रन बनाकर आउट हुए।

    जुरेल ने 90 रन की जोरदार पारी खेली और भारत ने पहली पारी में 307 रन बनाए।

    शतक

    अपने पहले शतक से चूके जुरेल

    जब भारत ने 161 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया था, तब जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 96 गेंदों पर अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का छठा अर्धशतक रहा।

    लगातार गिर रहे विकेटों के बीच वह एक छोर से संघर्ष करते हुए नजर आए। उन्होंने 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 90 रन बनाए।

    जुरेल की पारी का अंत टॉम हर्टले ने किया।

    अश्विन

    अश्विन ने खराब की इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत

    इंग्लैंड को दूसरी पारी में 19 रन के स्कोर पर अपना पहला झटका लगा। मेहमान टीम से पारी की शुरुआत करने आए बेन डकेट महज 15 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हुए।

    अगली ही गेंद पर अश्विन ने ओली पोप को अपना शिकार बनाया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

    इसके बाद अनुभवी जो रूट (11) भी भारतीय स्पिनर के जाल में फंस गए। इंग्लैंड ने 65 रन तक अपने 3 विकेट खो दिए।

    क्रॉली

    क्रॉली ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक 

    रांची के मैदान पर इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान भारतीय स्पिन गेंदबाजों को खूब मदद मिली। ऐसे में विश्व स्तरीय गेंदबाजों के सामने क्रॉली अच्छी लय में नजर आए।

    इस इंग्लिश बल्लेबाज ने 71 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक रहा।

    इस बीच क्रॉली ने अपने टेस्ट करियर के 2,500 रन का आंकड़ा भी पार किया। उनके फिलहाल 32.46 की औसत से 2,532 रन हो गए हैं।

    कुलदीप

    कुलदीप ने की जादुई गेंदबाजी

    चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप की गेंद पढ़ने में विपक्षी बल्लेबाज बुरी तरह असफल हुए। उन्होंने अर्धशतक लगा चुके क्रॉली को बोल्ड करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।

    इसके बाद उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स (4), टॉम हार्टले (7) और ओली रॉबिन्सन (0) के विकेट चटकाए।

    उन्होंने 15 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 22 रन देते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वह अश्विन के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे।

    अश्विन

    भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट वाले गेंदबाज बने अश्विन

    इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर 350 विकेट का आंकड़ा पार किया। इसके अलावा वह भारत की धरती पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    अश्विन ने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा, जिन्होंने भारत में खेलते हुए 63 टेस्ट में 24.88 की औसत के साथ 350 विकेट लिए थे।

    इस सूची में हरभजन सिंह तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने भारत में 28.76 की औसत से कुल 265 विकेट लिए हुए हैं।

    बल्लेबाज

    इंग्लैंड के इन बल्लेबाजों ने किया निराश

    इंग्लिश कप्तान स्टोक्स दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु सके। पहली पारी में उन्होंने 3 और दूसरी पारी में 4 रन बनाए।

    पोप तो दोनों पारियों में अपना खाता भी नहीं खोल सके।

    बेयरस्टो एक बार फिर क्रीज पर टिक जाने के बाद भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली पारी में 38 रन बनाए थे।

    दूसरी पारी

    भारत की दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत 

    भारत ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की। भारतीय कप्तान रोहित ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और विपक्षी स्पिनरों पर उपयोगी रन बटोरे।

    इस बीच रोहित ने अपने टेस्ट करियर के 4,000 रन भी पूरे किए। इसके अलावा उन्होंने इंग्लिश टीम के विरुद्ध अपने 1,000 रन का आंकड़ा भी पार किया।

    स्टम्प्स तक भारत ने 8 ओवर में 40/0 का स्कोर बनाया है। रोहित 27 गेंदों पर 24 रन और जायसवाल 21 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    रविंद्र जडेजा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में पूरे किए अपने 500 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स रविंद्र जडेजा
    मोहम्मद सिराज का भारत में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट भी पूरे मोहम्मद सिराज
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा सीरीज का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स यशस्वी जायसवाल
    तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बढ़त 300 के पार, ऐसा रहा तीसरा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट में रूट को 9वीं बार किया आउट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: बेन डकेट ने राजकोट में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, ये बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 319 रन, मोहम्मद सिराज ने चटकाए 4 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल अपने लगातार दूसरे टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    पहला टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    बाबर आजम टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े  बाबर आजम
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    रहमानुल्लाह गुरबाज ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, डेरिल मिचेल की हुई वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन चौथे दिन भारतीय टीम में फिर होंगे शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स यशस्वी जायसवाल
    तीसरा टेस्ट: भारत ने दिया इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य, यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025