LOADING...
इंग्लैंड के जेसन रॉय पर लगा दो मैचों का प्रतिबंध, ECB ने की कार्यवाई
जेसन रॉय (तस्वीर- Twitter/@JasonRoy20)

इंग्लैंड के जेसन रॉय पर लगा दो मैचों का प्रतिबंध, ECB ने की कार्यवाई

Mar 23, 2022
11:17 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय पर दो अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उन पर 2,500 पाउंड (लगभग 2.5 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है। ECB ने रॉय पर लगे प्रतिबंध के कारणों का खुलासा नहीं किया है। दूसरी तरफ बोर्ड ने बताया है कि रॉय ने अपने ऊपर लगे हुए आरोपों को स्वीकार कर लिया है। इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

जुर्माना

31 मार्च तक जुर्माना भरेंगे जेसन रॉय

ECB ने स्पष्ट किया है कि रॉय इंग्लैंड के दो मैचों से प्रतिबंधित होंगे, जिनमें वह चयन के पात्र होंगे। यह निलंबन 12 महीने का भी हो सकता है, लेकिन यह उनके आचरण पर निर्भर करेगा। ECB ने कहा कि रॉय ने स्वीकार किया है कि उसका आचरण क्रिकेट के हितों के अनुकूल नहीं था या उससे बोर्ड और खुद उनकी छवि को ठेस पहुंची है। उन्हें 2,500 पाउंड का जुर्माना 31 मार्च तक भरने का समय दिया गया है।

IPL 2022

IPL से हटे जेसन रॉय

हाल ही में रॉय ने खुद को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से हटा लिया था। उन्हें गुजरात टाइटंस (GT) ने दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था। रॉय ने बॉयो-बबल की कठिनाइयों का हवाला देते हुए खुद को सीजन से हटाया था। इस साल जनवरी में ही रॉय दूसरी बार पिता बने हैं और यदि वह IPL में हिस्सा लेते तो उन्हें दो महीने तक अपने परिवार से दूर रहना पड़ता।

Advertisement

जानकारी

IPL 2020 में भी नहीं खेले थे रॉय

यह दूसरा मौका है जब रॉय ने IPL में खरीदे जाने के बावजूद हटने का फैसला लिया है। इससे पहले 2020 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 1.50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था, लेकिन वह निजी कारणों से हट गए थे।

Advertisement

IPL करियर

ऐसा रहा है रॉय का IPL करियर

रॉय अब तक DC, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात लायंस के लिए खेल चुके हैं। यदि वह इस सीजन खेलते तो टाइटंस उनकी चौथी फ्रेंचाइजी हो जाती। 2021 की नीलामी में वह अनसोल्ड रहे थे, लेकिन रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें SRH ने साइन किया था। अब तक खेले 13 IPL मैचों में रॉय ने 29.90 की औसत के साथ 329 रन बनाए हैं। रॉय ने IPL में दो अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement