NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL नॉकऑउट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मिस कर सकते हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी
    अगली खबर
    IPL नॉकऑउट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मिस कर सकते हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी

    IPL नॉकऑउट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मिस कर सकते हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 17, 2021
    02:10 pm

    क्या है खबर?

    तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर समेत कई नामी इंग्लिश क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे।

    जून के शुरुआती हफ्ते में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसी समय संभवतः IPL नॉकऑउट भी होने है।

    ऐसे में इंग्लैंड के मुख्य खिलाड़ी टेस्ट सीरीज को मिस कर सकते हैं।

    दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के सभी क्रिकेटर पूरे IPL सीजन में उपलब्ध रहेंगे।

    बता दें अभी IPL के शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है।

    जानकारी

    खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों को भेजा गया है मेल

    मंगलवार को IPL आयोजनकर्ताओं ने सभी फ्रेंचाइजियों को मेल भेजा है।

    Espncricinfo के मुताबिक मेल में कहा गया है, "ECB चयनकर्ताओं की इच्छा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उन खिलाड़ी का चयन किया जाए जिसकी फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह नहीं बनाई है या फिर वे जिनके प्लेइंग इलेवन में खेलने की संभावना नहीं है। संबंधित फ्रैंचाइजी से अनुरोध किया जाएगा कि वे ऐसे खिलाड़ियों को जल्दी रिलीज करे ताकि वे टेस्ट मैच में भाग ले सकें।"

    रिटेन

    रिटेन किए गए इंग्लिश खिलाड़ी

    राजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स और जोस बटलर को अपने साथ बरकरार रखा है। ये तीनों इंग्लैंड और राजस्थान के मुख्य खिलाड़ी हैं।

    वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स ने इयोन मोर्गन और किंग्स इलेवन पंजाब ने क्रिस जॉर्डन को रिटेन किया है।

    इनके अलावा युवा ऑलराउंडर सैम कर्रन (चेन्नई सुपर किंग्स), विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स (दिल्ली कैपिटल्स) भी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए हैं।

    IPL नीलामी 2021

    नीलामी में उपलब्ध होंगे ये 17 इंग्लिश खिलाड़ी

    एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, मोईन अली, डेविड मलान, सैम बिलिंग्स, मार्क वुड, आदिल रशीद, टॉम कर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड विली, बेन डकेट, लियाम प्लंकेट, नयन दोषी, लेविस ग्रागरी, रीस टोप्ली, जॉर्ज गार्टोन और रवि बोपारा नीलामी का हिस्सा होंगे।

    नीलामी में शामिल 17 इंग्लिश खिलाड़ियों में से केवल मोईन और वुड ही इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा रहने में कामयाबी हासिल करते हैं। अन्य खिलाड़ियों के टेस्ट टीम में आने की संभावना बेहद कम है।

    IPL नॉकऑउट

    जून के शुरुआती हफ्ते में हो सकते हैं IPL नॉकऑउट

    न्यूजीलैंड को जून की शुरुआत में इंग्लैंड का दौरा करना है। 02 जून से शुरु होने वाले इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है।

    वहीं ​IPL के 14वें सीजन की शुरुआत अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। वहीं मई के अंत और जून के शुरुआत में IPL का प्ले-ऑफ खेला जा सकता है। ऐसे में इंग्लैंड के मुख्य खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज मिस कर सकते हैं।

    न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड

    न्यूजीलैंड के सभी खिलाड़ी पूरे IPL में उपलब्ध रहेंगे

    IPL के आगामी सीजन में न्यूजीलैंड के सभी खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं।

    इसके अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) अपने खिलाड़ियों को IPL 2021 में भाग लेने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी प्रदान करेगा।

    NZC के प्रवक्ता रिचर्ड बॉक ने इस बारे में जानकारी दी है।

    उन्होंने बयान जारी कर कहा, "न्यूजीलैंड के सभी खिलाड़ी पूरे IPL सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे और उन्हें NOC दी जाएगी।"

    किवी क्रिकेटर्स

    रिटेन हुए और नीलामी में हिस्सा लेने जा रहे किवी क्रिकेटर्स

    मिचेल सैंटनर (CSK), लॉकी फर्गयूसन (KKR), टिम साइफर्ट (KKR), ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस) और केन विलियमसन (SRH) IPL 2021 के लिए रिटेन हुए हैं।

    ग्लेन फिलिप्स, स्कॉट कुग्लाइन, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, कोरी एंडरसन, डेवोन कोन्वे, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमिसन, मिचेल मैक्लेन्घन, फिल ऐलन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मैट हेनरी, टिम साउथी, जिम्मी नीशाम, नील वैग्नर, जैकब डफी, ब्लेयर टिक्नर, डैरिल मिचेल, कॉलिन मुनरो और जोश क्लार्कसन नीलामी में हिस्सा लेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    ​IPL 2021: क्रिस मौरिस, आरोन फिंच समेत RCB ने रिलीज किए 10 खिलाड़ी, जानिए लिस्ट क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: SRH ने जारी की रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: MI ने मलिंगा समेत सात खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानें पूरी लिस्ट क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: KKR ने रिलीज किए पांच खिलाड़ी, जानें पूरी लिस्ट क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: चेपक स्टेडियम में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पांच यादगार प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड: भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की बेस्ट पारियां टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड: ओली पोप इंग्लिश टीम में शामिल, चोटिल जैक क्रॉले बाहर क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड का भारत दौरा 2016-17: पिछली बार ऐसे रहे थे मैच, जानिए जरुरी आंकड़े क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    विजय हजारे ट्रॉफी: प्रदीप सांगवान की अगुवाई में दिल्ली की टीम घोषित, शिखर धवन भी शामिल शिखर धवन
    IPL नीलामी: कौन हैं अफगानिस्तान के केवल 16 साल के स्पिनर नूर अहमद? इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने लगाया करियर का सातवां टेस्ट शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विजय हजारे ट्रॉफी से पहले विदर्भ के दो खिलाड़ी मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव घरेलू क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025