दलीप ट्रॉफी फाइनल 2026: ईस्ट जोन का स्कोर 350 के पार पहुंचा, ऐसा रहा पहला दिन
क्या है खबर?
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईस्ट जोन की टीम ने साउथ जोन के खिलाफ पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 385/4 का स्कोर बनाया। चेपॉक स्टेडियम में कप्तान ईशान किशन ने शतक (111*) लगाया। पहले दिन के स्टंप्स तक क्रीज में किशन और कुमार कुशाग्र (63) बने हुए हैं। उनके अलावा शिखर मोहन (85) और अभिमन्यु ईश्वरन (72) ने उम्दा पारियां खेलीं। आइए पहले दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।
साझेदारी
ईश्वरन और वैभव ने की शतकीय साझेदारी
ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने ईस्ट जोन को धमाकेदार शुरुआत दिलाई।
दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। सूर्यवंशी अर्धशतक से चूक गए और 44 रन बनाकर आउट हुए।
वह 86 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के से 72 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 38वां अर्धशतक रहा।
अपने प्रथम श्रेणी करियर में ईश्वरन ने 8,500 प्रथम श्रेणी रन पूरे किए।
मोहन
शिखर मोहन ने 85 रन की पारी खेली
नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए शिखर मोहन ने उम्दा बल्लेबाजी की, लेकिन अपना शतक पूरा नहीं कर सके।
वह 120 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के लगाए।
मोहन ने साल 2025 में अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 9 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसकी 13 पारियों में 55 से अधिक की औसत से 698 रन बनाने में सफल रहे हैं।
किशन
ईशान किशन ने लगाया अपना 10वां प्रथम श्रेणी शतक
ईस्ट जोन ने जब 147 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब ईशान किशन क्रीज पर आए।
चेपॉक स्टेडियम में उन्होंने टिककर बल्लेबाजी की और 71 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
उन्होंने चौथे विकेट के लिए शिखर मोहन (85) के साथ मिलकर 94 रन की साझेदारी की।
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहले दिन के तीसरे सत्र के दौरान अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।
गेंदबाजी
ऐसी रही साउथ जोन की गेंदबाजी
साउथ जोन की ओर से चामा वी मिलिंद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 13 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 56 रन देते हुए 2 विकेट लिए।
मोहम्मद सिराज कोई विकेट नहीं ले सके। भारतीय तेज गेंदबाज 14 ओवर में 96 रन खर्च किए।
त्रिपुरण विजय ने सर्वाधिक 22 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 114 रन देते हुए एक विकेट चटकाया।
श्रेयस गोपाल कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने 19 ओवर में 77 रन दिए।