सिएटल टाइम्स और न्यूजडे ने OpenAI-माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ किया मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला
क्या है खबर?
सिएटल टाइम्स और न्यूजडे ने OpenAI और माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया है कि कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को प्रशिक्षित करने के लिए उनकी पत्रकारिता का इस्तेमाल कर रही हैं और इससे पत्रकारिता ऐसे हालत में पहुंच सकती है, जिसे ठीक करना नामुमकिन होगा। उन्होंने जेनरेटिव AI को 'अपनी ही पूंछ खाने वाले सांप' जैसा बताया है, जो उन संस्थाओं को ही खत्म कर सकता है, जिनके कंटेंट पर उसे ट्रेन किया जाता है।
आरोप
कंपनियों ने लगाया यह आरोप
समाचार पत्रों की ओर से किए मुकदमे में कहा गया है, "ChatGPT और कोपायलट जैसे AI प्रोडक्ट्स को कंटेंट बनाने वाले के तौर पर पेश किया जाता है, लेकिन असल में वे कंटेंट के बहुत बड़े उपभोक्ता हैं।"
आगे कहा, "वे इंसानों द्वारा बनाए गए कंटेंट को इस्तेमाल करते हैं और अपने व्यावसायिक मकसद पूरे करने के लिए उसी असली कंटेंट की कॉपी और नकल दुनिया को वापस देते हैं।"
दूसरी तरफ, कंपनियों ने इन आरोपों का खंड़न किया है।
जवाब
आरोप पर कंपनियों ने क्या कहा?
माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने गीकवायर को बताया कि कंपनी इस मुकदमे से हैरान है, लेकिन वह इस तरह के विवादों के समाधान खोजने के लिए बातचीत करने को हमेशा तैयार है।
सिएटल टाइम्स का मुकदमा खास तौर पर ध्यान देने लायक है क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट और OpenAI ने इस संस्था के कुछ पत्रकारिता प्रोजेक्ट्स और फेलोशिप के लिए फंड दिया है।
बता दें कि 2023 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी इन दोनों कंपनियों के खिलाफ ऐसा ही मुकदमा किया था।