Loading...
मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी पर दिनेश कार्तिक का अहम बयान, जानिए क्या कहा
मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी पर दिनेश कार्तिक ने अहम बयान दिया है

मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी पर दिनेश कार्तिक का अहम बयान, जानिए क्या कहा

Oct 05, 2026
11:31 am

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वापसी की मांग उठने लगी थी। हालांकि, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट विश्लेषक दिनेश कार्तिक का इस पर कड़ा दृष्टिकोण सामने रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट अब शमी से आगे बढ़ चुका है और घरेलू क्रिकेट में उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनके पास जाने का कोई मतलब नहीं है।

बयान

कार्तिक ने क्या दिया बयान?

क्रिकबज के साथ चर्चा में भारतीय तेज गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए शमी की वापसी की जरूरत को लेकर पूछे गए सवाल पर कार्तिक ने कहा, "नहीं, मुझे लगता है कि हमारे पास अन्य तेज गेंदबाज मौजूद हैं। भारतीय टीम अब उनसे (शमी से) आगे बढ़ चुकी है।"

उन्होंने कहा, "अब पीछे मुड़ने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए मैं शमी की तरफ नहीं देखूंगा, भले ही घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी क्यों न की हो।"

महत्व

रोहित और कोहली के वनडे में महत्व पर क्या बोले कार्तिक?

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को कार्तिक राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते देखना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद वनडे क्रिकेट के भविष्य पर बड़ा असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा, "रोहित और विराट को राष्ट्रीय टीम में खेलते रहना चाहिए, क्योंकि वे दो सबसे बड़े नाम हैं। भारत के विश्व क्रिकेट का केंद्र होने के नाते अगर हम 2 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को खो देते हैं, तो इसका असर जरूर पड़ेगा।"

ADVERTISEMENT

मुकाबला

शमी ने मार्च 2025 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

शमी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में खेला था।

उसके बाद चोटों, फिटनेस समस्याओं और चयनकर्ताओं की नई नीति के कारण उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

अब टीम प्रबंधन जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्थापित गेंदबाजों के साथ-साथ गुरनूर बराड, ऑकिब नबी और अंशुल कंबोज जैसे नए चेहरों को लगातार मौके देकर तैयार कर रहा है।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है शमी का अंतरराष्ट्रीय करियर?

शमी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से किया था।

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने सभी प्रारूप को मिलाकर कुल 197 मैचों में 462 विकेट लिए हैं।

उन्होंने 64 टेस्ट मैचों में 27.71 की औसत के साथ 229 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 6 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए हैं।

उन्होंने 108 वनडे मैचों में 24.05 की औसत से 206 विकेट लिए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 27 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT