NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के हर प्रारूप से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के हर प्रारूप से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े 
    दिनेश कार्तिक ने संन्यास ले लिया है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के हर प्रारूप से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 01, 2024
    06:54 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

    उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 शुरू होने से पहले ही कह दिया था कि यह सीजन उनका आखिरी होगा।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आखिरी मैच के बाद इस खिलाड़ी ने हाथों में ग्लव्स लिए साथी खिलाड़ियों और फैंस का शुक्रिया अदा किया था।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय

    कैसा रहा है कार्तिक का अंतरराष्ट्रीय करियर?

    कार्तिक ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 25 की औसत से 1,025 रन हैं।

    इसी तरह वनडे में उनके नाम 30.20 की औसत से 1,752 रन दर्ज हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 60 मैच की 48 पारियों में 26.38 कीऔसत और 142.61 की स्ट्राइक रेट से 686 रन अपने नाम किए हैं।

    वीडियो

    कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 

    कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने संन्यास की घोषणा की है।

    उन्होंने लिखा, "मैं अपने कोच, कप्तान, चयनकर्ता और टीम के सभी साथी खिलाड़ियों का शुक्रगुजार हूं। सबने मेरे इतने बड़े सफर में हमेशा साथ दिया, मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा शक्ति दी और अगर वह नहीं होते तो मैं इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता।"

    उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पल्लीकल को भी उनका साथ निभाने कि लिए शुक्रिया कहा।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखे कार्तिक का वीडियो

    It's official 💖

    Thanks
    DK 🙏🏽 pic.twitter.com/NGVnxAJMQ3

    — DK (@DineshKarthik) June 1, 2024

    करियर

    कार्तिक के IPL करियर पर एक नजर 

    कार्तिक ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 257 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 234 पारियों में 26.32 की औसत और 135.36 की स्ट्राइक रेट से 4,842 रन बना चुके हैं। इसमें 22 अर्धशतक शामिल है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 97 रन का रहा है। वह 50 बार नाबाद भी रहे हैं।

    उन्होंने विकेट के पीछे 182 शिकार किए हैं। इसी तरह 7 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीते हैं।

    मुकाबला

    भारतीय टीम के लिए कब खेला था आखिरी मुकाबला?

    कार्तिक ने अपना पहला टेस्ट साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। आखिरी बार वह साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे।

    वनडे क्रिकेट में उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और आखिरी बार साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आए थे।

    टी-20 में उन्होंने पहला मैच साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका और आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ साल 2022 में खेला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिनेश कार्तिक
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    इन कारणों से फट सकती है इंवर्टर की बैटरी, भूलकर भी न करें ये गलतियां  बैटरी टेक्नोलॉजी
    कर्नाटक सरकार ने तंबाकू खरीदने की कानूनी उम्र बढ़ाई, हुक्का बार पर लगाया प्रतिबंध कर्नाटक
    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    दिनेश कार्तिक

    कार्तिक ने घरेलू क्रिकेट और IPL के जरिए जिंदा रखा है विश्व कप खेलने का सपना इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम SRH: कार्तिक को बल्लेबाजी कराने के लिए 'रिटायर आउट' होना चाहते थे डु प्लेसी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दिनेश कार्तिक पर लगा जुर्माना इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024 की चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स का कैसा रहा सफर? आंकड़ों से जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: अपना दूसरा खिताब जीतने से चूकी SRH की टीम, ऐसा रहा सफर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: नीलामी में महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों का कैसा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024 में ये रहे 5 असफल बल्लेबाज, टीम की उम्मीदों को नहीं कर पाए पूरा  IPL 2024

    टी-20 क्रिकेट

    IPL के एक संस्करण में इन गेंदबाजों के खिलाफ लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के  IPL 2024
    संजू सैमसन ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए  संजू सैमसन
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: हारिस रऊफ ने पूरे किए 250 टी-20 विकेट, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: 22 नवंबर से शुरू होगी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज, जानिए शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    केएल राहुल बनाम संजू सैमसन: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन? केएल राहुल
    युवराज सिंह बने टी-20 विश्व कप 2024 के ब्रांड एंबेसडर, उनके नाम हैं ये रिकार्ड्स युवराज सिंह
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित, संजू सैमसन को मिला मौका टी-20 विश्व कप 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025