NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दिमुथ करुणारत्ने एशिया के बाहर सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज बने
    अगली खबर
    दिमुथ करुणारत्ने एशिया के बाहर सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज बने
    दिमुथ करुणारत्ने का न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    दिमुथ करुणारत्ने एशिया के बाहर सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज बने

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 19, 2023
    08:15 am

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शानदार 89 रन की पारी खेली।

    उन्होंने एक छोर संभाले रखा, लेकिन उनको टीम का साथ नहीं मिला।

    करुणारत्ने अब एशिया के बाहर सबसे ज्यादा 50+स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 14 बार ये कारनामा किया है। मार्वन अटापट्टू ने 13 बार एशिया से बाहर 50+ का स्कोर बनाया है।

    आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    कैसी रही श्रीलंका की पारी?

    करुणारत्ने को छोड़कर कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा नहीं कर पाया। दिनेश चांदीमल ने 37 रन की पारी खेली।

    पहली पारी में श्रीलंका की टीम सिर्फ 164 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ रहा है।

    श्रीलंका के 8 बल्लेबाज दहाईं अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 20 ओवर में 6 मेडन और 44 रन के साथ 3 विकेट लिए।

    माइकल ब्रेसवेल को भी 3 विकेट मिले।

    टेस्ट करियर

    कैसा रहा है करुणारत्ने का टेस्ट करियर?

    करुणारत्ने अपना 84वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और 39.86 की औसत से 14 शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 दोहरा शतक और 33 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 244 रन का रहा है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 6,179 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 50.02 का रहा है।

    करुणारत्ने श्रीलंका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर हैं।

    रिकॉर्ड

    न्यूजीलैंड के खिलाफ करुणारत्ने का है शानदार रिकॉर्ड 

    न्यूजीलैंड के खिलाफ करुणारत्ने ने पहला टेस्ट मैच साल 2012 में खेला था। उसके बाद उन्होंने अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं और 21 पारियों में 44.80 की शानदार औसत से 896 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 46.96 का रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152 रन का है।

    वह एक बार नॉटआउट भी रहे हैं। वह तीन बार खाता खोले बिना भी पवेलियन लौटे हैं।

    दिग्गज 

    श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाजों में हैं करुणारत्ने

    टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के लिए करुणारत्ने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर हैं।

    उनसे ज्यादा रन अरविंद डिसिल्वा (6,361), सनथ जयसूर्या (6,973), एंजेलो मैथ्यूज (7,116), महेला जयवर्धने (11,814) और कुमार संगाकारा (12,400) ने बनाए हैं। शतकों के मामले में वह जयसूर्या और मैथ्यूज के बराबर हैं।

    तीनों खिलाड़ियों ने अपने टेस्ट करियर में 14-14 शतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दिमुथ करुणारत्ने
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा पिछले तीन साल से वनडे में नहीं लगा पाए हैं शतक, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    अर्शदीप सिंह के लगातार नो-बॉल फेंकने पर ब्रेट ली ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात अर्शदीप सिंह
    सूर्यकुमार यादव चुने गए 'ICC मेंस टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए उनके आंकड़े इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैचों के लिए आयरलैंड की टीम घोषित आयरलैंड क्रिकेट टीम

    दिमुथ करुणारत्ने

    विश्व कप में पहली बार खेलने जा रहे इन पांच बल्लेबाज़ों पर रहेंगी सभी की नज़रें क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: न्यूज़ीलैंड के सामने श्रीलंका की होगी अग्नि परीक्षा, जानें संभावित टीमें, ड्रीम इलेवन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तानी मंत्री का आरोप, कहा- BCCI के कहने पर पाकिस्तान नहीं आना चाहते श्रीलंका के खिलाड़ी पाकिस्तान समाचार
    श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट: कप्तान करुणारत्ने ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    जेम्स एंडरसन ने केन विलियमसन को 9वीं बार किया आउट, जानिए दोनों के आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टिम साउथी ने टेस्ट क्रिकेट में धोनी के छक्कों की बराबरी की, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: टॉम लैथम ने पूरे किए अपने 5,000 टेस्ट रन, जानिए आंकड़े   इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में गंवाए 3 विकेट, ऐसा रहा आज का खेल  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2023: गुजरात की लौरा वोल्वार्ड्ट ने दिल्ली के खिलाफ लगाया अर्धशतक विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: एशले गार्डनर ने लगाया अपना पहला अर्धशतक विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: गुजराज जायंट्स ने दर्ज की दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को दी मात  दिल्ली कैपिटल्स
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025