NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए धवन, ऐसा है टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
    अगली खबर
    विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए धवन, ऐसा है टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
    विश्व कप की टीम में नहीं चुने गए धवन

    विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए धवन, ऐसा है टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 09, 2021
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए बीती रात को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

    विराट कोहली की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में शिखर धवन अपनी जगह नहीं बना सके। मुख्य दल के अलावा धवन को स्टैंडबाई खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं किया गया।

    भारत के अनुभवी बल्लेबाज धवन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़ों और रिकार्ड्स पर नजर डालते हैं।

    टी-20 विश्व कप

    अभी भी टीम में वापसी कर सकते हैं धवन

    धवन के लिए विश्व कप के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। दरअसल, 10 अक्टूबर तक सभी टीमें अपने दल में बदलाव कर सकती है। अगर धवन 19 सितबंर से शुरू होने वाले IPL के दूसरे लेग में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो टीम प्रबंधन उनके नाम पर फिर से विचार कर सकता है।

    वहीं मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम के ऐलान के समय संकेत दिए हैं कि धवन अभी भी योजनाओं से बाहर नहीं हुए हैं।

    जानकारी

    UAE में अनुभव का फायदा उठाना चाहेंगे धवन

    UAE में खेले गए IPL 2020 में धवन ने 44.14 की औसत से 618 रन बनाए थे। इस बार भी IPL का बचा हुआ सीजन और टी-20 विश्व कप UAE में ही होना है। ऐसे में धवन मौका भुनाकर टीम में वापसी करना चाहेंगे।

    आंकड़े

    ऐसा रहा है धवन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

    बाएं हाथ के सलामी बल्लेबज धवन ने 68 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगभग 28 की औसत के साथ 1,759 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 92 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 11 अर्धशतक लगाए हैं।

    वहीं टी-20 विश्व कप में धवन ने सात मैच खेले हैं और 10.57 की खराब औसत से सिर्फ 74 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 30 रन रहा है।

    IPL करियर

    IPL में लगातार दो शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं धवन

    धवन ने अपने IPL करियर में अब तक 184 मैचों में 35.29 की औसत से 5,577 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 43 अर्धशतक हैं। विशेष रूप से धवन ने IPL 2019 और 2020 में क्रमशः 521 और 618 रन बनाए थे।

    धवन IPL के इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने IPL 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए थे।

    IPL 2021

    IPL 2021 में जबरदस्त फॉर्म में दिखे थे धवन

    धवन IPL 2021 में रनों के मामले में सबसे आगे हैं। DC के सलामी बल्लेबाज धवन ने आठ मैचों में 54.28 की उम्दा औसत से 380 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 92 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 43 चौके और आठ छक्के लगाए हैं।

    इस सीजन में फिलहाल धवन ने 134.27 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    शिखर धवन
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट में सफल गेंदबाज रहे हैं इशांत शर्मा, जानें उनके रिकार्ड्स और आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: चौथे टेस्ट में इशांत-शमी को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया? मोहम्मद शमी
    इंग्लैंड बनाम भारत: विराट कोहली ने पूरे किए 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    शिखर धवन

    क्या तीसरा वनडे खेल पाएंगे रोहित शर्मा? चोट पर कप्तान विराट कोहली ने दिया अपडेट विराट कोहली
    चोट के कारण शिखर धवन का न्यूजीलैंड जाना मुश्किल, जल्ह हो सकता है रिप्लेसमेंट का ऐलान भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ से बाहर हुए शिखर धवन, जानिए क्या है कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    धवन के बाद अब इशांत भी चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से हो सकते है बाहर क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    हेडिंग्ले टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रनों से हराया, बने ये रिकार्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जनवरी 2019 से कैसा रहा है रहाणे का टेस्ट में प्रदर्शन? जानें आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    हेडिंग्ले टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को बड़े अंतर से हराया, मैच से निकले ये निष्कर्ष इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के खिलाफ पारी के अंतर से भारत की पांच सबसे बड़ी हार पर एक नजर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025