LOADING...
ढाका टेस्ट: नाहिद राणा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार चटकाया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े
नाहिद राणा ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हॉल् चटकाया है

ढाका टेस्ट: नाहिद राणा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार चटकाया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े

May 12, 2026
05:27 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ शेर-ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा और पाकिस्तान टीम के खिलाफ पहला ही 5 विकेट हॉल रहा। उनकी गेंदबाजी की बदौलत ही बांग्लादेश की टीम मैच में 104 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़े जानते हैं।

गेंदबाजी

कैसा रही राणा की गेंदबाजी

राणा ने दूसरी पारी में 268 रन का लक्ष्य लेकर उतरी पाकिस्तान टीम को 68 रन के स्कोर पर शान मसूद (2) के रूप में तीसरा झटका देते हुए पारी में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए सऊद शकील (15), मोहम्मद रिजवान (15), नाेमान अली (4) और शाहीन अफरीदी (0) को भी अपना शिकार बनाया। राणा ने पारी में 9.5 ओवर में 2 मेडन के साथ 40 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ कैसा रहा है राणा का प्रदर्शन?

राणा ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में 31.75 की औसत और 4.65 की इकॉनमी से 12 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 6 ओवर मेडन भी फेंके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 40.90 की रही है।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है राणा का टेस्ट करियर?

राणा ने साल 2024 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 11 टेस्ट मैच खेले चुके हैं, जिसकी 19 पारियों में 38.45 की औसत और 4.61 की इकॉनमी से 33 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/40 का रहा है। इस दौरान उन्होंने कुल 21 ओवर मेडन भी फेंके हैं।

Advertisement