NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / देवधर ट्रॉफी 2023: रियान पराग ने ऑलराउंडर प्रदर्शन से बिखेरी चमक, टूर्नामेंट में बनाए सर्वाधिक रन 
    अगली खबर
    देवधर ट्रॉफी 2023: रियान पराग ने ऑलराउंडर प्रदर्शन से बिखेरी चमक, टूर्नामेंट में बनाए सर्वाधिक रन 
    रियान पराग कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

    देवधर ट्रॉफी 2023: रियान पराग ने ऑलराउंडर प्रदर्शन से बिखेरी चमक, टूर्नामेंट में बनाए सर्वाधिक रन 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 04, 2023
    11:57 am

    क्या है खबर?

    देवधर ट्रॉफी 2023 के फाइनल में साउथ जोन ने शानदार प्रदर्शन कर ईस्ट जोन को 45 रन से हराया और 9वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया।

    इस पूरे टूर्नामेंट में ईस्ट जोन के बल्लेबाज रियान पराग का बल्ला जमकर बोला। वह पिछले काफी समय से खराब फॉर्म के कारण दर्शकों और पूर्व क्रिकेटरों की आलोचना झेल रहे थे।

    अब उन्होंने टूर्नामेंट में ऑलराउंडर प्रदर्शन कर आलोचनाओं को पीछे छोड़ दिया। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

    लीग

    IPL में खराब प्रदर्शन के कारण हुई थी पराग की आलोचना 

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण में पराग कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके कारण उन्हें काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

    IPL 2023 में खेले गए 7 मैचों में उन्होंने सिर्फ 13.00 की औसत और 118.18 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए थे।

    उस दौरान उनका उच्चतम स्कोर केवल 20 रन का रहा था। पूरे IPL करियर में उन्होंने 54 मैचों में 16.22 की औसत से 600 रन बनाए हैं।

    आंकड़े

    देवधर ट्रॉफी में कैसे रहे पराग के आंकड़े? 

    देवधर ट्रॉफी में पराग ने 5 मुकाबले खेले और 88.50 की उम्दा औसत के साथ 354 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 131 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए।

    सबसे हैरान करने की बात ये रही कि उन्होंने चौके (20) से ज्यादा छक्के (23) लगाए। वह 1 बार नाबाद भी रहे।

    पराग ने 13, 131, 13, 102 और 95 के स्कोर बनाए। हालांकि, फाइनल में उनकी शानदार पारी उनके टीम को जीत नहीं दिला पाई।

    गेंदबाजी

    गेंदबाजी में भी चमके पराग 

    बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी पराग ने कमाल किया और अपनी शानदार लेग स्पिन से उन्होंने 4.84 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट झटके।

    वह संयुक्त रूप से तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

    पराग लीग स्टेज में 2 बार 4 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज थे। उन्होंने अंतिम मुकाबले में 2/68 के आंकड़े दर्ज किए।

    पराग को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

    साझेदारी

    2023 देवधर ट्रॉफी की सबसे बड़ी साझेदारी

    नॉर्थ जोन के खिलाफ पराग (131) और कुमार कुशाग्र (98) के बीच 235 रन की साझेदारी इस देवधर ट्रॉफी की एकमात्र दोहरी शतकीय साझेदारी रही।

    पराग ने उस मैच में 11 छक्के लगाए, जो अब तक देवधर ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

    उन्होंने साल 2010 में यूसुफ पठान के 9 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा। पराग ने केवल 48 लिस्ट-A मैचों में 73 छक्के लगा चुके हैं।

    लिस्ट-A 

    पराग के लिस्ट-A करियर पर एक नजर 

    भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीता था। पराग उस टीम के सदस्य थे।

    उन्होंने अब तक 48 लिस्ट-A क्रिकेट मैच खेले हैं और 42.20 की औसत से 1,688 रन बनाए हैं। उन्होंने 102.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 5 शतक और 8 अर्द्धशतक लगा चुके हैं, उनका उच्चतम स्कोर 174 रन रहा है।

    उन्होंने 4.93 की इकॉनमी रेट से 50 लिस्ट-A विकेट भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रियान पराग
    देवधर ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    रियान पराग

    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग ने की धुंआधार बल्लेबाजी, केवल 19 गेंदों में लगा दिया अर्धशतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग के दमदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से असम ने हैदराबाद को हराया रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: अजीत राम ने लिए कुल 9 विकेट, तमिलनाडु ने असम को पारी से हराया तमिलनाडु क्रिकेट टीम

    देवधर ट्रॉफी

    देवधर ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम हुई घोषित, शिवम दूबे को भी मिला मौका  शिवम दुबे
    देवधर ट्रॉफी साल 2019 के बाद पहली बार होगी आयोजित, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी अहम बातें  घरेलू क्रिकेट
    देवधर ट्रॉफी 2023: टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी कर सकते हैं बेहतर प्रदर्शन, रहेगी सबकी नजर  क्रिकेट समाचार
    देवधर ट्रॉफी 2023: प्रियांक पांचाल और हार्विक देसाई की धमाकेदार पारी से जीता वेस्ट जोन प्रियांक पांचाल

    घरेलू क्रिकेट

    दलीप ट्रॉफी, दूसरा दिन: नॉर्थ जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खड़ा किया विशाल स्कोर  दलीप ट्रॉफी
    दलीप ट्रॉफी: नॉर्थ जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को दिया विशाल लक्ष्य, ऐसा रहा तीसरा दिन  दलीप ट्रॉफी
    दलीप ट्रॉफी, चौथा दिन: सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन को 170 रनों से हराया दलीप ट्रॉफी
    दलीप ट्रॉफी: सौरभ कुमार ने ईस्ट जोन के खिलाफ 8 विकेट लेकर किया यादगार प्रदर्शन  दलीप ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर 2-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    बिलावल भुट्टो के नेतृत्व वाली समिति लेगी विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर फैसला- रिपोर्ट  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    हार्दिक पांड्या ने की वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की आलोचना, बुनियादी इंतजामों पर उठाए सवाल भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025