NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / देवधर ट्रॉफी 2023: हार्विक देसाई ने ईस्ट जोन के खिलाफ बनाए 92 रन, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    देवधर ट्रॉफी 2023: हार्विक देसाई ने ईस्ट जोन के खिलाफ बनाए 92 रन, जानिए उनके आंकड़े 
    हार्विक देसाई ने 92 रनों की पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

    देवधर ट्रॉफी 2023: हार्विक देसाई ने ईस्ट जोन के खिलाफ बनाए 92 रन, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 01, 2023
    04:27 pm

    क्या है खबर?

    ईस्ट जोन और वेस्ट जोन के बीच देवधर ट्रॉफी 2023 के मुकाबले में वेस्ट जोन के सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई ने 92 रन की पारी खेली।

    उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। ईस्ट जोन से मिले 319 रन के जवाब में वेस्ट जोन की टीम 162 रन ही बना पाई।

    हार्विक पूरी पारी में अकेले संघर्ष करते रहे। वह 8 रन से शतक बनाने से चूक गए। उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही हार्विक की पारी और साझेदारी 

    शीर्ष क्रम के टीम के लिए कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टीम के 4 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए।

    हार्विक ने टीम को बखूबी संभालते हुए जिम्मेदारी पूर्वक बल्लेबाजी की। इस पारी में उन्होंने 100 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंदों में 92 रन बनाए।

    इस पारी के दौरान उन्होंने 13 शानदार चौके और 2 छक्के जमाए। उन्होंने अतीत सेठ के साथ 49 रनों की साझेदारी निभाई।

    करियर

    ऐसा रहा है हार्विक का लिस्ट-A करियर

    हार्विक ने लिस्ट-A क्रिकेट में 33 मैच खेले हैं। 33 पारियों में वह अब तक 32 से ज्यादा की औसत से 900 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    वह 3 शतकों के अलावा अब तक 8 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 102 रन है।

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 37 मैच खेले हैं और 35.14 की औसत से 2,249 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं।

    फ्लॉप

    वेस्ट जोन के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो 

    हार्विक को छोड़ दें तो वेस्ट जोन का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। उनके बाद सबसे बड़ा स्कोर अतीत सेठ 18 ने बनाया।

    शिवम दुबे और राहुल त्रिपाठी तो खाता भी नहीं खोल पाए। सरफराज खान ने 9 गेंद का सामना किया और 3 रन बनाकर आउट हो गए।

    ईस्ट जोन के गेंदबाजों के सामने हार्विक का साथ नहीं दे पाया। इसी के साथ टीम देवधर ट्रॉफी से भी बाहर हो गई है।

    मैच

    मैच का लेखा-जोखा 

    ईस्ट जोन ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग के शतक (102) की मदद से 50 ओवर में 319 रन बना लिए थे। उत्कर्ष सिंह और कुमार कुशाग्र ने 50 और 53 के स्कोर बनाए।

    शम्स मुलानी ने वेस्ट जोन के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जवाब में वेस्ट जोन के 6 विकेट सिर्फ 92 रन पर गिर गए थे।

    ईस्ट जोन के लिए मणिशंकर मुरासिंघ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    देवधर ट्रॉफी
    लिस्ट-A क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर

    देवधर ट्रॉफी

    देवधर ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम हुई घोषित, शिवम दूबे को भी मिला मौका  शिवम दुबे
    देवधर ट्रॉफी साल 2019 के बाद पहली बार होगी आयोजित, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी अहम बातें  घरेलू क्रिकेट
    देवधर ट्रॉफी 2023: टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी कर सकते हैं बेहतर प्रदर्शन, रहेगी सबकी नजर  क्रिकेट समाचार
    देवधर ट्रॉफी 2023: प्रियांक पांचाल और हार्विक देसाई की धमाकेदार पारी से जीता वेस्ट जोन प्रियांक पांचाल

    लिस्ट-A क्रिकेट

    इमर्जिंग एशिया कप 2023, फाइनल: तैयब ताहिर ने जमाया लिस्ट-A करियर का चौथा शतक, जानिए आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    इमर्जिंग एशिया कप 2023, फाइनल: अभिषेक शर्मा ने लगाया लिस्ट-A करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े वनडे क्रिकेट
    देवधर ट्रॉफी 2023: मयंक अग्रवाल ने लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी, 2023: साउथ जोन के विद्वाथ कावेरप्पा ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, झटके 5 विकेट देवधर ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा वनडे: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 182 रनों का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    स्टुअर्ट ब्रॉड ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, पांचवां एशेज टेस्ट होगा अंतिम मैच  स्टुअर्ट ब्रॉड
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: गुडाकेश मोती ने की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी,  जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: रोमारियो शेफर्ड ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े रोमारियो शेफर्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025