दिल्ली कैपिटल्स ने महेला जयवर्धने को WPL के लिए 'क्रिकेट निदेशक' नियुक्त किया
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को 2027 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) टीम का 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' (क्रिकेट निदेशक) नियुक्त किया है। DC ने शुक्रवार (20 नवंबर) ये आधिकारिक ऐलान किया है। जयवर्धने टीम से जुड़े सभी क्रिकेट मामलों की देखरेख करेंगे, जिसमें टीम की रणनीति बनाना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना, और खिलाड़ियों तथा कोचिंग स्टाफ की देखरेख भी शामिल है।
बयान
जयवर्धने ने अपनी खुशी की जाहिर
जयवर्धने ने इस नियुक्ति पर अपनी खुशी व्यक्त की।
उन्होंने कहा, "WPL टीम के लिए 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' की भूमिका संभालकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। इस टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट के भविष्य को संवारने की अपार संभावनाएं हैं। मैं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के एक बेहतरीन समूह और अनुभवी सपोर्ट टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मेरा ध्यान टीम की मौजूदा खूबियों को और निखारने, प्रदर्शन में निरंतरता लाने के लिए होगा।"
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
A T20 World Cup winner. Our former Captain. And one of the legends of the game 🐅
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) November 20, 2026
Welcome back home, Mahela 💙❤️ pic.twitter.com/6vr4E3u3Xc
DC
DC से खेल चुके हैं जयवर्धने
जयवर्धने का DC के साथ पुराना रिश्ता रहा है। वह इससे पहले 2012 और 2013 के 2 IPL सीजन में DC (तब दिल्ली डेयरडेविल्स ) से खेल चुके थे।
2013 के सीजन में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी।
2012 में उन्होंने 27.91 की औसत और 112.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 335 रन बनाए थे।
इसके बाद 2013 में 15 पारियों में 22.06 की औसत और 105.75 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए थे।
MI
MI के पुरुष टीम के कोच रह चुके हैं जयवर्धने
जयवर्धने ने हाल ही में मुंबई इंडियंस (MI) की पुरुष टीम के कोच का पद छोड़ा था।
बतौर कोच MI के साथ जयवर्धने का पहला कार्यकाल 2017 से 2022 तक रहा, जो कि काफी सफल साबित हुआ था।
इस अंतराल में MI ने 2017, 2019 और 2020 में IPL के खिताब जीते थे।
इसके बाद जयवर्धने ने 2024 से 2026 तक अपने दूसरे कार्यकाल में काम किया। हालांकि, पिछले 3 संस्करणों में MI की टीम खिताब नहीं जीत सकी थी।