NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC 2021-23 में सिर्फ 1 शतक ही लगा सके विराट कोहली, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    WTC 2021-23 में सिर्फ 1 शतक ही लगा सके विराट कोहली, जानिए उनके आंकड़े
    WTC 2021-23 में सिर्फ 1 शतक ही लगा सके विराट कोहली (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    WTC 2021-23 में सिर्फ 1 शतक ही लगा सके विराट कोहली, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 11, 2023
    07:35 pm

    क्या है खबर?

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता।

    इस मैच में विराट कोहली ने अपनी दूसरी पारी में 49 रन बनाए। पहली पारी में वह सिर्फ 14 रन ही बना सके थे।

    कोहली WTC के इस चक्र में केवल 1 शतक ही लगा सके हैं। उन्होंने इस बार अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है।

    इस बीच WTC 2021-23 में उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन 

    WTC 2021-23 में सिर्फ 1 शतक ही लगा सके कोहली 

    इस चक्र में कोहली ने 17 टेस्ट खेले, जिसकी 30 पारियों में उन्होंने 32.13 की औसत से 932 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने सिर्फ 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। उन्होंने WTC 2021-23 में 110 चौके और 2 छक्के लगाए।

    वह इस चक्र में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    उनके बाद चेतेश्वर पुजारा रहे, जिन्होंने 32.00 की औसत के साथ 928 रन अपने नाम किए।

    ऑस्ट्रेलिया 

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया इकलौता शतक 

    WTC 2021-23 में कोहली के बल्ले से निकलने वाला इकलौता शतक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ मार्च 2023 में आया था।

    कोहली ने भारत दौरे पर आई कंगारू टीम के विरुद्ध नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर 186 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 15 चौके शामिल थे।

    उनके शतक की मदद से भारत ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 571 रन बनाए थे और वो मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था।

    आंकड़े 

    पिछले चक्र में कैसा रहा था कोहली का प्रदर्शन? 

    WTC के पहले चक्र में कोहली ने 15 टेस्ट खेले थे, जिसकी 24 पारियों में उन्होंने 42.45 की उम्दा औसत से 934 रन बनाए थे।

    WTC 2019-21 में कोहली के बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे।

    पिछले चक्र में कोहली भारत की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    बता दें कि उनसे ज्यादा रन रहाणे (1,159) और रोहित शर्मा (1,094) ने बनाए थे।

    टेस्ट करियर 

    शानदार रहा है कोहली का टेस्ट करियर 

    कोहली का टेस्ट करियर बेमिसाल रहा है। उन्होंने अब तक 109 टेस्ट खेले, जिसमें लगभग 49 की औसत से 8,479 रन बना लिए हैं।

    इस बीच वह 254* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 28 शतक और इतने ही अर्धशतक लगा चुके हैं। वह इस समय खेल के सबसे बड़े प्रारूप में भारत की ओर से छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    विराट कोहली

    IPL 2023 में फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से हुई रनों की बौछार, बनाए ये रिकॉर्ड्स फाफ डु प्लेसिस
    एक IPL सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली संग कान्स के लिए रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, सामने आया वीडियो  अनुष्का शर्मा
    WTC फाइनल: विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल, तीसरा दिन: ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की मजबूत बढ़त, मुश्किलों में घिरी भारतीय टीम  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट में चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बने जडेजा, जानिए आंकड़े रविंद्र जडेजा
    WTC फाइनल: टेस्ट में हिट है स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी, जानिए रोचक आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    WTC फाइनल: अच्छी साझेदारी से हम 450 रन का भी पीछा कर सकते हैं- शार्दुल ठाकुर भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    WTC फाइनल से पहले रोहित शर्मा के अंगूठे में लगी चोट- रिपोर्ट रोहित शर्मा
    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा और मार्नस लाबुशेन के आंकड़ों की तुलना  चेतेश्वर पुजारा
    WTC फाइनल (2021-23) से जुड़ी सभी अहम जानकारी  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    इन शानदार आंकड़ों के कारण हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन ने दिया सम्मान  सूर्यकुमार यादव
    GT बनाम LSG: केएल राहुल का बड़ा कारनामा, सबसे तेज 7,000 टी-20 रन वाले भारतीय बने  केएल राहुल
    IPL 2023: शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची है गुजरात टाइटंस, ऐसा रहा सफर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, जानिए सफर  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025