NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी के आंकड़ों पर एक नजर
    खेलकूद

    टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी के आंकड़ों पर एक नजर

    टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी के आंकड़ों पर एक नजर
    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 03, 2021, 04:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी के आंकड़ों पर एक नजर

    ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी और जॉन पीयर्स ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में नीना स्टोजानोविक और नोवाक जोकोविच पर वॉकओवर के माध्यम से मिश्रित युगल कांस्य पदक जीता। इससे पहले, बार्टी ने विंबलडन 2021 का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में कैरोलिना प्लिस्कोवा को हराकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। इससे पहले बार्टी ने 2019 में फ्रेंच ओपन जीता था। यहां हम उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।

    फिलहाल ऐसा रहा है करियर

    बार्टी का जीत-हार का रिकॉर्ड 287-100 का है। ग्रैंड स्लैम में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 48 मैच जीते हैं जबकि 23 में उन्हें हार मिली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसमें उनका रिकॉर्ड 17-8 का है। इस बीच, बार्टी का फ्रेंच ओपन में 10-6 का रिकॉर्ड है। उन्होंने फाइनल में मार्केटा वोंद्रोसोवा को हराकर 2019 रोलां गैरां खिताब जीता था। बार्टी ने विंबलडन में 12 और US ओपन में नौ मैच जीते हैं।

    विंबलडन में बार्टी ने हासिल किए ये मुकाम

    बार्टी ने अपने करियर का दूसरा और लंदन में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। 2019 में फ्रेंच ओपन के साथ उन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। 2016 में सेरेना विलियम्स के बाद वह नंबर एक वरीयता पर रहकर विंबलडन जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं। ओपन ऐरा में वह ऑस्ट्रेलिया से विमेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं। मैर्गारेग कोर्ट और गूलैगोंग के बाद उन्होंने यह कारनामा किया था।

    बार्टी ने अपना जूनियर मेजर खिताब 15 साल में जीता था

    बार्टी ने 15 साल की उम्र में अपना पहला और एकमात्र जूनियर ग्रैंड स्लैम खिताब (2011 विंबलडन) जीता था। इसके साथ ही वह डेबी फ्रीमैन (1980) के बाद लड़कियों की एकल स्पर्धा जीतने वाली दूसरी ऑस्ट्रेलियाई बनीं थी। एक दशक बाद, वह ऐन जोन्स, मार्टिना हिंगिस और एमिली मौरेस्मो के बाद लंदन में खिताब जीतने वाली चौथी जूनियर विंबलडन चैंपियन बनीं थी ।

    1973 के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहले ऑस्ट्रेलियाई

    बार्टी, मार्गरेट कोर्ट (1973) के बाद एकल में फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बनी थी। वह USओपन 2011 में सैम स्टोसुर के बाद ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई भी थीं। ऐतिहासिक जीत के बाद बार्टी डब्ल्यूटीए रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी। बर्मिंघम क्लासिक जीतकर, वह शीर्ष क्रम की डब्ल्यूटीए खिलाड़ी बन गईं थी।

    बिग बैश लीग खेल चुकी हैं बार्टी

    बार्टी ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (WBBL) में खेल चुकी हैं। बार्टी 2015 में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेली थी। उन्होंने 2014 में अपने टेनिस करियर से ब्रेक लिया था और एक साल बाद वह ब्रिस्बेन हीट के लिए WBBL में खेली।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक

    टेनिस

    टोक्यो ओलंपिक: टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता गोल्ड, जानें उनके आंकड़े टोक्यो ओलंपिक
    महिला टेनिस में कुछ ऐसे रिकॉर्ड, जो शायद कभी नहीं टूटेंगे खेलकूद
    टोक्यो ओलंपिक: नोवाक जोकोविच को हराकर पाब्लो करेनो बुस्टा ने जीता कांस्य पदक नोवाक जोकोविच
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में ज्वेरेव से हारे नोवाक जोकोविच नोवाक जोकोविच

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को हराया हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में पहुंच चुकी मुक्केबाज लवलीना का ऐसा रहा है सफर मुक्केबाज़ी
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में पहुंचकर महिला हॉकी टीम ने बनाया इतिहास, ऐसा रहा भारत का दिन हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम हॉकी समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023