NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विंबलडन 2021: ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने जीता विमेंस सिंगल्स का खिताब
    अगली खबर
    विंबलडन 2021: ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने जीता विमेंस सिंगल्स का खिताब
    बार्टी ने जीता विमेंस सिंगल्स खिताब

    विंबलडन 2021: ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने जीता विमेंस सिंगल्स का खिताब

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 10, 2021
    09:41 pm

    क्या है खबर?

    विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने विंबलडन 2021 का विमेंस सिंगल्स खिताब जीत लिया है। उन्होंने चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लिसकोवा को 6-3, 6-7(4), 6-3 से हराते हुए खिताब अपने नाम किया है।

    इवोने गूलैगोंग के 1980 में खिताब जीतने के बाद से वह विंबलडन का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी बनी हैं।

    आइए जानते हैं कैसा रहा मुकाबला और क्या बने इसमें रिकॉर्ड्स।

    लेखा-जोखा

    इस तरह का रहा मुकाबला

    बार्टी ने शुरुआत में प्लिसकोवा गलती करने का कोई मौका नहीं दिया। लगातार 14 प्वाइंट हासिल करने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। 1-5 से पीछे होने के बाद प्लिसकोवा ने दो गेम जीते, लेकिन बार्टी ने आधे घंटे से पहले ही सेट अपने नाम कर लिया।

    दूसरे सेट में भी प्लिसकोवा ने वापसी की और टाईब्रेक में सेट अपने नाम कर लिया। हालांकि, तीसरे सेट में बार्टी ने जीत हासिल किया।

    उपलब्धि

    बार्टी ने हासिल की ये उपलब्धि

    बार्टी ने अपने करियर का दूसरा और लंदन में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। 2019 में फ्रेंच ओपन के साथ उन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। 2016 में सेरेना विलियम्स के बाद वह नंबर एक वरीयता पर रहकर विंबलडन जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं।

    ओपन ऐरा में वह ऑस्ट्रेलिया से विमेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं। मैर्गारेग कोर्ट और गूलैगोंग के बाद उन्होंने यह कारनामा किया है।

    जानकारी

    लगातार चौथे साल विंबलडन को मिला नया चैंपियन

    यह लगातार चौथा संस्करण था जिसमें विंबलडन को नया चैंपियन मिला है। गार्बिन मुगुरुजा (2017), एंजेलिक केर्बेर (2018) और साइमोना हालेप (2019) ने पिछले तीन संस्करण में जीत हासिल की थी। 2015 और 2016 में लगातार सेरेना विलियम्स ने जीत हासिल की थी।

    जीत

    प्लिसकोवा के खिलाफ बार्टी ने हासिल की छठी जीत

    ATP हेड-टू-हेड सीरीज में यह बार्टी की प्लिसकोवा पर छठी जीत है। इस साल बार्टी ने सभी प्रतियोगिताओं में 35 मैचों में जीत हासिल की है और केवल छह में उन्हें हार मिली है।

    2021 में ग्रैंड स्लैम में उनका रिकॉर्ड 12-2 हो गया है। इस साल उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार मिली थी तो वहीं फ्रेंच ओपन में वह दूसरे राउंड तक पहुंची थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टेनिस
    विंबलडन 2021

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल मुकाबला  IPL 2025
    कान्स 2025: अनुष्का सेन ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, देसी अंदाज में लूटी महफिल  कान्स फिल्म फेस्टिवल
    शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई दर्ज, 872 अंक टूटा सेंसेक्स शेयर बाजार समाचार
    स्पेन में बड़े स्तर पर मोबाइल और इंटरनेट का ब्लैकआउट, सभी नेटवर्क हुए ठप  स्पेन

    टेनिस

    फ्रेंच ओपन 2021: फाइनल में पहुंचे सिट्सीपास, खेलेंगे अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल फ्रेंच ओपन
    फ्रेंच ओपन 2021: नडाल को हराकर जोकोविच ने किया फाइनल में प्रवेश फ्रेंच ओपन
    फ्रेंच ओपन 2021: फाइनल में भिड़ेंगे जोकोविच और सिट्सीपास, जानें अहम आंकड़े फ्रेंच ओपन
    फ्रेंच ओपन 2021: क्रेचिकोवा ने जीता अपना पहला सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब फ्रेंच ओपन

    विंबलडन 2021

    विंबलडन 2021: चोट के कारण डिफेंडिंग चैंपियन साइमोना हालेप ने वापस लिया टूर्नामेंट से अपना नाम टेनिस
    अब तक ये टेनिस खिलाड़ी इस साल के विंबलडन से वापस ले चुके हैं अपना नाम टेनिस
    विंबलडन के बाद तय करूंगा कि टोक्यो ओलंपिक खेलना है या नहीं- रोजर फेडरर टेनिस
    विंबलडन 2021: 28 जून से शुरु होगा टूर्नामेंट, जानें इससे जुड़ी अहम बातें टेनिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025