NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने पहली बार जीता खिताब, बल्ले से किया ऐसा प्रदर्शन 
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने पहली बार जीता खिताब, बल्ले से किया ऐसा प्रदर्शन 
    खेलकूद

    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने पहली बार जीता खिताब, बल्ले से किया ऐसा प्रदर्शन 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 30, 2023 | 03:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने पहली बार जीता खिताब, बल्ले से किया ऐसा प्रदर्शन 
    अच्छा रहा रहाणे के लिए IPL 2023 का सीजन (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर पांचवी बार खिताब जीता है। इसके साथ ही CSK ने खिताब के मामले में मुंबई इंडियंस (MI) की बराबरी की है। CSK के इस सीजन के अभियान में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन जोरदार रहा। उन्होंने इस सीजन में अच्छी रन गति से बल्लेबाजी की और पहली बार IPL का खिताब जीता। रहाणे के IPL 2023 के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    कैसा रहा रहने का IPL 2023 में प्रदर्शन?

    अजिंक्य रहाणे को CSK ने 50 लाख रुपये में खरीदा था। इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले रहाणे ने फाइनल मुकाबले में 13 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। उन्होंने IPL 2023 के 14 मैचों में 32.60 की औसत और 172.49 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे। बता दें, पिछले सीजन में रहाणे ने 7 मैचों में सिर्फ 133 रन बनाए थे।

    CSK से खेलते हुए बदली रहाणे की तकदीर 

    टी-20 क्रिकेट में रहाणे इस सीजन से पहले बल्ले से कुछ खास नहीं कर रहे थे। 2023 नीलामी में CSK के अलावा किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। इस सीजन के पहले 2 मैचों में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में उन्हें चोटिल बेन स्टोक्स की जगह टीम में मौका मिला और यहां से सब बदल गया। उन्होंने इस सीजन के अपने पहले मैच में अर्धशतक लगाया था।

    इस सीजन में CSK से चौथे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज रहे रहाणे 

    रहाणे इस सीजन में CSK की ओर से चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। IPL 2023 में रहाणे से ज्यादा रन डेवोन कॉनवे (672), रुतुराज गायकवाड़ (590) और शिवम दूबे (418) ने बनाए।

    पहली बार IPL का खिताब जीतने में सफल हुए रहाणे 

    रहाणे IPL के पहले संस्करण से खेल रहे हैं। उन्होंने पहली बार CSK की ओर से खिताब जीता है। इससे पहले वह उस मुंबई इंडियंस (MI) टीम का हिस्सा थे, जो 2010 में उपविजेता रही थी। रहाणे राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) की ओर से 2017 में फाइनल में हार गए थे। इनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से भी उन्हें 2020 में IPL के फाइनल में शिकस्त मिली थी।

    कैसा रहा है रहाणे का IPL करियर?

    रहाणे ने IPL में 162 मैच खेले हैं और लगभग 31.00 की औसत से 4,400 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.42 का रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर में 30 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 रन रहा है। रहाणे ने कुल 455 चौके और 96 छक्के लगाए हैं। IPL 2022 में रहाणे ने सिर्फ 7 मैच खेले थे। वे 4 बार सीजन में 450 से अधिक रन बना चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    अजिंक्य रहाणे
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 50 लाख रुपये में बिके थे मोहित शर्मा, चटकाए दूसरे सबसे अधिक विकेट  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: सुदर्शन के पिता नहीं चाहते थे वह क्रिकेटर बने, जानिए उनका सफर और आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: कम दाम में बिके खिलाड़ी, जिन्होंने इस सीजन में किया कमाल  IPL 2023

    अजिंक्य रहाणे

    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे को हर मैच में स्पिन गेंदबाजों ने किया है आउट, जानिए आंकड़े  IPL 2023
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, रहाणे की हुई वापसी  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    KKR बनाम CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL करियर का 30वां अर्धशतक बनाया, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: इस सीजन फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन की टॉप-5 पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK की खिताबी जीत से रिंकू के छक्कों तक, जानिए सीजन के प्रमुख पल  राशिद खान

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  चेतेश्वर पुजारा
    IPL 2023: चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: शुभमन गिल बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा हुआ?  गुजरात टाइटंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: इस सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा हुआ?  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: GT के मोहम्मद शमी ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: मोहित शर्मा ने अपने 100वें मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: शुभमन गिल ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023