NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / डेविड मिलर ने IPL में पूरे किए अपने 100 मैच, जानिए उनके आंकड़े
    खेलकूद

    डेविड मिलर ने IPL में पूरे किए अपने 100 मैच, जानिए उनके आंकड़े

    डेविड मिलर ने IPL में पूरे किए अपने 100 मैच, जानिए उनके आंकड़े
    लेखन अंकित पसबोला
    May 07, 2022, 01:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    डेविड मिलर ने IPL में पूरे किए अपने 100 मैच, जानिए उनके आंकड़े
    डेविड मिलर ने IPL में पूरे किए अपने 100 मैच।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में शुक्रवार रात को मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को पांच रनों से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला GT के बल्लेबाज डेविड मिलर के IPL करियर का 100वां मैच साबित हुआ। हालांकि, मिलर उस मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस बीच मिलर के IPL करियर पर आंकड़ों के जरिए एक नजर डालते हैं।

    पंजाब की ओर से प्रभावी रहे मिलर

    प्रोटियाज बल्लेबाज मिलर ने 2012 में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) से अपना IPL डेब्यू किया। अपने पहले सीजन में उन्हें सिर्फ छह मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 98 रन बनाए थे। हालांकि, पंजाब की ओर से उन्होंने लीग में 74 मैच खेले और 33.64 की औसत से 1,850 रन बनाए। वह पंजाब की ओर से आज भी तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।

    IPL 2014 में मिलर ने किया कमाल

    मिलर ने अब तक चार सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन उनके लिए IPL 2014 सबसे बेहतर सीजन रहा, जिसमें उन्होंने 44.60 की औसत और 149.16 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए थे। वह ग्लेन मैक्सवेल और विरेंदर सहवाग के बाद पंजाब की ओर से तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। बता दें IPL 2014 में पंजाब की टीम उपविजेता रही थी।

    राजस्थान से सिर्फ 10 मैच खेल सके मिलर

    मिलर का सफर पंजाब के साथ IPL 2019 तक का रहा और उसके बाद वह अगले दो साल राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम से खेले। IPL 2020 में मिलर सिर्फ एक ही मुकाबला खेल सके, जबकि पिछले सीजन में उन्होंने नौ मैच खेले। राजस्थान की ओर से मिलर ने कुल 10 मैचों में 20.67 की औसत से 124 रन बनाए थे। इस बीच वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए थे।

    मिलर ने गुजरात से किया है बेहतर प्रदर्शन

    अपनी नई टीम गुजरात टाइटंस (GT) से उन्होंने अब तक निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया है। IPL 2022 में 11 मैचों के बाद मिलर ने 61.20 की औसत और 145.02 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने एक अर्धशतक (94* बनाम चेन्नई) भी लगाया है। मौजूदा टीम में गुजरात के लिए मैच फिनिशर की भूमिका निभाने वाले मिलर छह मौकों पर नाबाद वापस लौटे हैं।

    ऐसा रहा है मिलर का IPL करियर

    मिलर ने अब तक 100 मैचों के बाद 35.63 की औसत और 137.60 की स्ट्राइक रेट से 2,280 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अपना इकलौता शतक (101*) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ IPL 2013 में बनाया था। वह अब तक लीग में 161 चौके और 101 छक्के जड़ चुके हैं। इसके अलावा फील्डिंग में उन्होंने फिलहाल 57 कैच पकड़े हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2022
    डेविड मिलर

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट पर टकराव की संभावना- रिपोर्ट  BCCI
    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग में टीम खरीदने के बाद RCB ने जारी किया फ्रेंचाइजी का नया लोगो विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 100 रन का लक्ष्य, भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: तेम्बा बावुमा ने जमाया वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने जमाया वनडे करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े जोस बटलर

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    डेविड मिलर

    न्यूजबाइट्स हिंदी की साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ टी-20 एकादश, बटलर के हाथों में कमान सूर्यकुमार यादव
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अक्टूबर के लिए विराट कोहली, डेविड मिलर और सिकंदर रजा नामांकित ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
    टी-20 विश्व कप 2022: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023