Page Loader
भारत बनाम श्रीलंका: दसुन शनाका ने लगाया श्रीलंका के लिए सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक
दसुन शनाका ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक (फोटो: ट्विटर/@ICC)

भारत बनाम श्रीलंका: दसुन शनाका ने लगाया श्रीलंका के लिए सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक

Jan 05, 2023
08:53 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दसुन शनाका ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में आतिशी पारी खेली है। शनाका ने 22 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए जिसमें 20 गेंदों में ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। शनाका ने दो चौके और पांच छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं।

दसुन शनाका

शनाका ने खेली ताबड़तोड़ पारी

शनाका से पहले श्रीलंका के लिए सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक का रिकॉर्ड महेला जयवर्धने के नाम था जिन्होंने 2007 में केन्या के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 207 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है। शनाका के अलावा कुशल मेंडिस (31 गेंद 52 रन) और चरिथ असलंका (19 गेंद 37 रन) ने भी ताबड़तोड़ पारियां खेलीं। भारत के लिए उमरान मलिक ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।