LOADING...
दासुन शनाका पर PSL में खेलने को लेकर लगा प्रतिबंध
शनाका पर PSL में खेलने को लेकर लगा प्रतिबंध (तस्वीर: एक्स/@IPL)

दासुन शनाका पर PSL में खेलने को लेकर लगा प्रतिबंध

Apr 20, 2026
07:07 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर दासुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में अगले एक साल हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन पर इस लीग को लेकर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। बता दें कि शनाका PSL को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में हिस्सा लेने चले गए थे और ऐसे में PCB ने ये कार्रवाई की है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

कार्रवाई 

PCB ने जारी किया बयान

शनाका ने 21 मार्च को PSL से अपना नाम वापस ले लिया था, और इसके ठीक एक दिन बाद IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन्हें सैम कर्रन की जगह पर साइन किया था। PCB ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया, "यह निष्कर्ष निकला कि खिलाड़ी (शनाका) का टूर्नामेंट से एकतरफा नाम वापस लेना, समझौते का उल्लंघन है। यह पता चला कि खिलाड़ी ने जिन आधारों पर टूर्नामेंट से नाम वापस लिया, वे मौजूदा अनुबंध के तहत सही नहीं हैं।"

बयान 

PSL से हटने को लेकर क्या बोले थे शनाका?

शनाका ने PSL से हटने पर अफसोस जाहिर किया था। उन्होंने कहा था, "मैं अपने इस कदम से हुई निराशा को पूरी तरह समझता हूं। लाहौर कलंदर्स के प्रशंसकों से मैं सचमुच माफी मांगता हूं, कि मैंने आपको निराश किया। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जिस समय मैं PSL से हटा था, उस समय मेरा किसी और टूर्नामेंट में शामिल होने का कोई इरादा नहीं था। मुझे पाकिस्तान में बिताया अपना समय हमेशा बहुत पसंद आया है।"

Advertisement

प्रतिबंध 

मुजराबानी पर लगा था 2 साल का प्रतिबंध 

इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी पर PSL में खेलने को लेकर 2 साल का प्रतिबंध लगा था। 29 साल के इस खिलाड़ी को शुरुआत में IPL और PSL, दोनों की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। हालांकि, PSL की फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उन्हें एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन कर लिया था। इसके बाद वह KKR में रिप्लेसमेंट के रूप में जुड़े थे।

Advertisement