LOADING...
ब्लेसिंग मुजराबानी पर PCB ने लगाया प्रतिबंध, PSL छोड़ IPL में ले रहे हैं हिस्सा
मुजराबानी पर PCB ने लगाया प्रतिबंध (तस्वीर: एक्स/@ZimCricketv)

ब्लेसिंग मुजराबानी पर PCB ने लगाया प्रतिबंध, PSL छोड़ IPL में ले रहे हैं हिस्सा

Apr 14, 2026
03:38 pm

क्या है खबर?

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी अब अगले 2 साल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल, उन पर PSL में खेलने को लेकर 2 साल का प्रतिबंध लगा है। मुजराबानी ने PSL को छोड़कर इस समय खेले जा रहे IPL 2026 में हिस्सा लेने का फैसला किया था। यही कारण है कि उन पर ये कार्रवाई हुई है। वह IPL 2026 में KKR के दल में शामिल हैं।

IPL 

मुस्तफिजुर रहमान की जगह पर KKR में शामिल हुए थे मुजराबानी

29 साल के इस खिलाड़ी को शुरुआत में IPL और PSL, दोनों की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। हालांकि, PSL की फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उन्हें एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन कर लिया था। KKR ने टी-20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से हटा लिया था और उनकी जगह पर मुजराबानी को जोड़ा था। ऐसे में जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने PSL के करार को तोड़ दिया था।

प्रतिबंध 

स्पेंसर जॉनसन और दासुन शनाका भी छोड़ चुके हैं PSL

मुजराबानी मौजूदा IPL सीजन में KKR के लिए अब तक 2 मैच खेल चुके हैं। SRH के खिलाफ अपने दूसरे मैच में उन्होंने 41 रन देकर 4 विकेट लिए थे। स्पेंसर जॉनसन और दासुन शनाका 2 और खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस सीजन में IPL का हिस्सा बनने के लिए अपने PSL कॉन्ट्रैक्ट से नाम वापस लिया था। ऐसे में संभावना है कि उन्हें भी इसी तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement