NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन अच्छे फॉर्म में हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 20, 2023
    06:35 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है।

    यह मुकाबला 21 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। इसका कारण है कि धोनी अब तक लीग में अच्छी लय में नजर आए हैं।

    इस बीच आइए उनके SRH के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन 

    IPL के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं धोनी 

    धोनी ने अपने IPL करियर में अब तक 239 मैच की 210 पारियों में लगभग 40 की औसत और 135.77 की स्ट्राइक रेट से 5,037 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 84* के उच्चतम स्कोर के साथ 24 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वह अब तक लीग में 348 चौके और 235 छक्के भी जमा चुके हैं।

    वह IPL में इस समय सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।

    आंकड़े

    SRH के विरुद्ध उम्दा रहे हैं धोनी के आंकड़े 

    धोनी SRH के खिलाफ जब भी खेलते हैं, उनके बल्ले से जमकर रन निकलते हैं।

    उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 21 मैचों में लगभग 48.80 की औसत और 145.23 की स्ट्राइक रेट के साथ 488 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 67* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    इस सीजन धोनी भले ही कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन छोटी-छोटी पारियों से उन्होंने लोगों का दिल जीता है।

    गेंदबाजी

    SRH के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन? 

    IPL में धोनी ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 57 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 94 रन बटोरे हैं। इस बीच भुवनेश्वर उन्हें आउट नहीं कर सके हैं।

    डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने वाले टी नटराजन के खिलाफ धोनी ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए हैं। इस दौरान नटराजन ने उन्हें 2 बार आउट किया है।

    उमरान मलिक के विरुद्ध धोनी ने 5 गेंदों में 7 रन बनाए हैं और उमरान उन्हें आउट नहीं कर पाए हैं।

    प्रदर्शन

    IPL 2023 में कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन?

    धोनी बतौर मैच फिनिशर CSK से खेलते हैं और उन्हें अब तक सीमित मौके मिले हैं।

    IPL 2023 में उन्होंने फिलहाल 5 मैच में 58 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में उन्होंने 7 गेंदों में 14 रन बनाए थे।

    इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 3 गेंदों में 12 रन बनाए थे।

    मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों में 32 रन बनाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    महेंद्र सिंह धोनी
    सनराइजर्स हैदराबाद
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    IPL 2023

    GT बनाम RR: शिमरोन हेटमायर ने जमाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शिमरोन हेटमायर
    GT बनाम RR: मोहम्मद शमी ने झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023: नितीश और ऋतिक को महंगी पड़ी लड़ाई, दोनों खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, BCCI बना रहा है योजना भारतीय क्रिकेट टीम
    महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी किआ EV6, जानिए क्यों खास है कैप्टन कूल की यह कार किआ EV6
    IPL 2023: नीलामी के बाद CSK की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन मोईन अली
    #NewsBytesExclusive: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, विश्व कप का होंगे हिस्सा भारतीय क्रिकेट टीम

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के ये 5 खिलाड़ी रखते हैं मैच का पासा पलटने की काबिलियत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: राजीव गांधी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना होता है आसान, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    SRH बनाम RR: हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  राजस्थान रॉयल्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: CSK ने LSG को दिया 218 रन का लक्ष्य, बिश्नोई-वुड ने झटके 3-3 विकेट  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम LSG: महेंद्र सिंह धोनी के IPL में 5,000 रन पूरे, लीग में 7वें सर्वाधिक महेंद्र सिंह धोनी
    CSK बनाम LSG: मार्क वुड ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    CSK बनाम LSG: मोईन अली ने IPL में पहली बार लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मोईन अली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025